OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर आशुतोष गोवारिकर और मोना सिंह की रहस्यमयी वेबसिरिज Kaala Paani रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड क्रिटिक्स ने इस वेबसिरिज को कुल 5 में से 3.5 की रेटिंग भी दी गयी। इसकी कहानी 2027 की कहानी जिसमें अंडमान और निकोबार को बाकी दुनिया से अलग कर दिया गया हैं।
आजादी से पहले क्रांतिकारियों को देश के लिए लड़ने के लिए काला पानी की सजा सुनाई जाती थी। यह सजा व्यक्ति को शारिरिक और मानसिक रूप से तोड़ देती है। इस वेबसिरिज कि कहानी द्वीपों पर एक रहस्यमय और घातक महामारी के फैलने के इर्द गिर्द ही घूमती है। यही वजह है कि वहां अराजकता और भय का माहौल बना हुआ है।
Kaala Paani की स्टारकास्ट:
आशुतोष गोवारिकर की वेबसिरिज Kaala Paani में मोना सिंह, सुकान्त गोयल, अमेय बाघ,आरुषि शर्मा,राधिका मेहरोत्रा, चिन्मय मण्डलकर आदि है।
क्या है Kaala Paani की कहानी:
वेबसिरिज की शुरुवात इस रहस्यमयी बीमारी से होती है। लोगो की गर्दन पर काले चकत्ते हो रहे है। उन्हें गम्भीर रूप से बीमारियां हो रही है लोग इससे काफी परेशान दिख रहे है। कुछ लोग लागातर खांसते भी दिखते है। इसी बीच यहां एक बड़ा इवेंट होना है जो कि एक अमीर कॉपरेट फर्म की एक एटमी चाल है। महामारी जैसे जैसे फैलती जाती है लोगो की दिक्कतें बढ़ती चली जाती हैं। प्रशासन महामारी को रोकने में हाथ पांव मारते हुए देखा जा सकता है। जबकि वैज्ञानिक इस महामारी का इलाज ढूंढ रहे है।