Indian Railway : भारतीय रेलवे के बारे में आप सभी लोगों को पता होगा कि यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। देश में हर रोज 15000 से अधिक ट्रेनों का संचालन भी होता है जिसमें लाखों लोग रोजाना सफर करते हैं।
अक्सर आपने देखा होगा ट्रेन में कई लोग ऐसे होते हैं जो बिना टिकट की यात्रा भी करते हैं लेकिन इन्हें पकड़ने के लिए रेलवे (Railway) ने अपने कर्मचारी नियुक्त किए हैं जिन्हें TTE और TC कहा जाता है। ट्रेन के अंदर बिना टिकट की यात्रा करने वालों को पकड़ने के लिए TTE नियुक्त किया जाता है और अब एक ऐसे TTE की कहानी सामने आई है जो सच में जानने लायक है। इस TTE ने सिर्फ 6 महीने में करोड़ों का जुर्माना वसूला है।
आपको बता दे कि इस समय सेंट्रल रेलवे (Railway) के TTE सुनील नैनानी (TTE Sunil Nainani) करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद काफी चर्चा में है। इन्हे सबसे ज्यादा बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए जाना जाता है। सुनील नैनानी ने इसी वित्तीय वर्ष में बिना टिकट यात्रा करने वालों से करोड़ों रुपये का जुर्माना वसूला है।
6 महीने में बना दिया रिकॉर्ड
सेंट्रल रेलवे (Railway) की तरफ से सुनील नैनानी की इस सफलता के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। रेलवे ने X पर ट्वीट करते हुए बताया है कि मुंबई डिवीजन के टिकट चेकिंग स्क्वाड के TTE सुनील नैनानी ने चालू वित्त वर्ष में इंडिविजुअल टिकट चेकिंग अर्निंग में 1 करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू जुटाया है।
उन्होंने 1 अप्रैल 2023 से लेकर 13 अक्टूबर 2023 तक 10426 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा है और इनसे फाइन के रूप में 1,00,02,830 रुपये जुर्माना वसूला है। इसके अलावा पिछले साल भी उन्होंने 18,413 बेटिकट यात्रियों को पकड़कर 1.62 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था।
1 करोड़ आवाज ज्यादा जुर्माना वसूलने में इन TTEs का नाम भी शामिल
आपको बता दें वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान मुंबई डिवीजन के 4 TTE ने अलग-अलग 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूल किया था। इनमे भीम रेड्डी ने 11,178 बेटिकट यात्रियों से 1.03 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला था। वहीं एम.एम. शिंदे ने 11,145 बेटिकट यात्रियों को पकड़कर 1 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला था। इसके अलावा RD बहोत ने भी 11,292 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा था और उनसे 1 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला था। रेलवे (Railway) ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें।