डेस्क : साउथ फिल्मों में जलवा बिखेरने वाले अभिनेता प्रकाश राज का विवादों से गहरा नाता रहा है। वे अपने बयानों से विवादों में बने रहते हैं। एक बार भी उनका एक बयान लोगों को आहत कर कर रहा हैं। प्रकाश राज हिंदू विरोधी बयान खुले के देते हैं। इस बार उन्होंने ने हिंदू धर्म की तुलना डेंगू से कर दी है। इस पर लोग भड़क उठे हैं। अब सोशल मीडिया पर प्रकाश राज पर तरह तरह के पोस्ट लिखे जा रहे हैं। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।
सनातन धर्म के बारे में कही ये बात
एक्टर प्रकाश राज से जुड़ा ये विवाद उनके एक बयान के बाद शुरू हुआ। कल हुए इस कार्यक्रम में एक्टर ने सनातन धर्म पर विवादित बयान दिया। प्रकाश राज ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू से करते हुए कहा कि “उन्होंने श्री राम की बारात में 18 साल के युवाओं के हाथों में तलवार और चाकू देखे। इन्हें देखकर उसे बहुत दुःख हुआ। जिस उम्र में युवाओं को रोजगार और करियर की चिंता होनी चाहिए, वे अपने हाथों में तलवार थाम रहे हैं। इन युवाओं का ब्रेनवॉश किसने किया होगा? आगे प्रकाश राज ने कहा कि “यह डेंगू बुखार की तरह है और इसे खत्म करने की जरूरत है।
पहले भी दिया था विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब अभिनेता प्रकाश राज ने सनातन धर्म पर इस तरह का विवादित बयान दिया हो। इससे पहले भी प्रकाश राज ने सनातन धर्म को कठोर बताकर उसका मजाक उड़ाया था। हालांकि, उस वक्त भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
यहां हम आपको बता दें कि भारत में इस समय सनातन धर्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और राज्य सरकार में मंत्री उदयनिधि का एक वीडियो सामने आने के बाद विवाद शुरू हुआ।
वीडियो में उदयनिधि स्टालिन सनातन धर्म की तुलना मलेरिया, डेंगू और कोरोना से कर रहे थे और कह रहे थे कि इन बीमारियों का विरोध नहीं किया जाता बल्कि इन्हें खत्म किया जाता है। उसी प्रकार सनातन का भी नाश होना चाहिए। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ बताया था।