Morning Tips : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करने से लोगों के घर में सुख शांति और पैसों की बारिश होती है। लोग धन की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से करते हैं।
लेकिन आपको बता दे कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं जिनसे मां लक्ष्मी ही प्रसन्न नहीं होती बल्कि घर में सुख समृद्धि और खुशहाली भी बनी रहती है। आज हम आपको वास्तु के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने के बाद आपका पूरा दिन अच्छा गुजरेगा और घर में हमेशा सकारात्मक बनी रहेगी।
तुलसी में जल चढ़ाना
हिंदू धर्मशास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे में धन की देवी माँ लक्ष्मी का निवास होता है। इसलिए सुबह उठकर नहा धोकर तांबे के लोटे में जल भरकर तुलसी में अर्पित करना चाहिए। तुलसी में जल अर्पित करते हुए भगवान विष्णु के मंत्र और मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करना चाहिए और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
सूर्य भगवान को जल अर्पित
इसके अलावा हिंदू धर्म के अनुसार आपको सुबह नहाने के बाद एक लोटे जल में सिंदूर और फूल डालकर सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और उनकी कृपा आप पर हमेशा बनी रहती हैं।
तिलक लगाना
ऐसा कहा जाता है कि नहा धोकर पूजा पाठ करने के बाद आपको तिलक लगाना चाहिए। हिंदू धर्म में तिलक लगाने को काफी शुभ माना जाता है और चंदन का तिलक लगाने से आपका मन और दिमाग दोनों शांत रहते है। इसके साथ ही माँ लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है।
नमक के पानी से लगाएं पोछा
आपको घर में सुबह पोछा लगाते समय पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए, इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही आपके ऊपर माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
घर के मेन गेट को रखे साफ
घर के मुख्य दरवाजे पर आपको कभी भी कचरा नहीं रखना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर कचरा फैलाकर रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है।