Sawan 2023 : हिंदू धर्म और पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि हर दिन, हर हफ्ता अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित होता है। जैसे कि हम सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना किया करते हैं। ऐसा बताया जाता है कि श्रवण के सोमवार के दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव की आराधना करते हैं तो भगवान शिव जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।
ये तो आप सभी जानते हैं कि इस बार सावन का महीना 2 महीने का था यानी की 8 सोमवार इस श्रावण के महीने में थे। श्रावण के आखिरी सोमवार 28 अगस्त के दिन रहेगा लेकिन हमारे धर्म गुरुओं के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि यह सोमवार काफी खास रहेगा।
हमारे हिंदू धर्म गुरुओं द्वारा ऐसा बताया जाता है कि भगवान शिव जल्द ही अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि के भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल ही काफी होता है। वैसे तो श्रावण महीने में आप सभी ने भगवान शिव के आराधना की होगी लेकिन अगर किसी कारणवश आप भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाए हैं तो इस आखिरी हफ्ते में कुछ खास उपाय करने से भगवान शिव को प्रसन्न कर पाएंगे।
सावन के आखिरी सोमवार को बन रहे हैं यह योग
30 अगस्त के दिन श्रावण महीना खत्म हो जाएगा और 31 अगस्त से भाद्रपद का महीना शुरू हो जाएगा सावन का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सोमवार के साथ-साथ प्रदोष व्रत भी है, जिसके कारण इस दिन का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। अगर आप इस दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव की पूजा और व्रत करते हैं, तो आपको अवश्य फल प्राप्त होंगे।
सावन के आखिरी सोमवार को कर लेंगे उपाय :
- आखिरी सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर भगवान शिव की पूजा करते हुए ध्यान लगाए।
- अगर आप चाहे तो इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत भी रख सकते हैं।
- हमारे हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हुए आप भगवान शिव का ध्यान लगा सकते हैं।
- सुबह जल्दी उठकर भगवान शिव की पूजा करें और शाम के प्रदोष काल में भगवान शिव की दोबारा पूजा करें।
इस एक उपाय से प्रसन्न होंगे महादेव
यह तो आप सभी जानते हैं कि भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से भी बुलाया जाता है क्योंकि हमें हमेशा से बताया जाता है कि भगवान शिव बड़े ही दयालु है। यहां तक कि भगवान शिव एक लोटा जल से ही अपने भक्त की सारी परेशानियां दूर कर देते हैं और जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं।
अगर आप किसी कारणवश पूरे महीने जल अर्पण नहीं कर पाए हैं तो एक लोटा जल में कुछ बंदे गंगाजल के डालकर भगवान शिव का जल अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे।