Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज छोटी दिवाली के दिन चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही सूर्य और मंगल भी पहले से ही तुला राशि में हैं। तीनों ग्रह के एक ही राशि में होने से आज त्रिग्रही योग बन रहा है। आज महालक्ष्मी योग भी बन रहा है क्योंकि चंद्रमा और मंगल ग्रह साथ है। यह योग कर्क और तुला राशि वाले लोगों के लिए लाभदायक हैं. जानिए कैसा रहेगा बाकि राशियों का आज का दिन.
मेष राशि (Aries)
आज छोटी दिवाली का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपकी परिस्थितियाँ पहले से बेहतर होंगी। आज आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सोच से ज्यादा पैसा कमाएंगे। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप कारोबार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों को आज कुछ धन का लाभ हो सकता है। संभावना है कि आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपकी लव लाइफ थोड़ी कठिन हो सकती है। आज आप बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान रखे। अंत में, यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। आज आपको कुछ अच्छी चीज़ें मिल सकती हैं, जिससे आज खुशी महशूस करेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज नौकरी या व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे। आज आपको अपने व्यावसायिक निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। आज पैसा निवेश करने का अच्छा समय नहीं है क्योंकि आपको इससे नुकसान हो सकता हैं। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज घर में कुछ तनाव या समस्याएँ हो सकती हैं जिनसे आपको निपटना होगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालें आज मन में चल रहे किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज आप अपने व्यवसाय में अच्छा पैसा कमाएंगे, खासकर शाम के समय। आज आपके अपने पति या पत्नी के साथ भी बेहतर संबंध बनेंगे। आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कुछ लाभ भी मिल सकता है। आपका परिवार आज खुश रहेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा।
सिंह राशि ( Leo)
सिंह राशि के विवाहित लोग आज अधिक खुश और आनंदित महसूस करेंगे। आज आप अपने व्यवसाय में बहुत पैसा कमा सकते हैं, लेकिन आज आप बचत नहीं कर पाएंगे क्योंकि आज आप बहुत अधिक खर्च करेंगे। कामकाज के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और आप अधिक पैसा कमा सकते हैं। आज स्वास्थय पर ध्यान रखे.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान रखना होगा। आज आपके परिवार में कुछ समस्याएं हो सकती हैं और किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आज आपका काम अच्छा चलेगा और अपनी मेहनत से सफल होंगे।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के लिए कुछ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आप अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने पर ध्यान देंगे। आज आप उन चीज़ों पर कुछ पैसे ख़र्च कर सकते हैं जिनकी आपके परिवार को ज़रूरत है। आज कामकाज में भी आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वाले आज छोटी दिवाली पर खूब पैसे खर्च करेंगे। आज आप अपनी लव लाइफ में चल रही कुछ बातों को लेकर थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। लेकिन आज आपका परिवार खुश रहेगा और आप सब एक-दूसरे के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आज आप काम में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।