Gold Price : पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने के भाव आसमान छू रहे थे। हालांकि इस सप्ताह के शुरुआत से ही सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है। धनतेरस पर भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि आज छोटी दिवाली के दिन सोना महंगा हो गया है। आईए जानते हैं आज छोटी दीवाली पर कितना महंगा हुआ सोना।
छोटी दिवाली पर आज 330 रूपये मंहगा हुआ सोना
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 11 नवंबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत से ही सोने के दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है। धनतेरस के दिन सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि कि आज छोटी दिवाली के दिन सोना 330 रुपए महंगा हो गया है।
जानिए आज कितना है सोने का भाव?
आज 11 Nov के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,090 रूपए है। कल यानी कि शुक्रवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,760 रूपए था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,000 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 55,700 रुपए किलो था।
चांदी भी हुआ 800 रूपए मंहगा
जहां कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार उतार चढ़ाव देखे जा रहे हैं । वहीं पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि मंगलवार से चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। धनतेरस के दिन भी चांदी क भाव में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि आज छोटी दिवाली के दिन चांदी 800 रुपए महंगा हो गया है। आज चांदी 74,000 रुपए किलो बिक रही है।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
61,140 (24 कैरेट)
56,050 (22 कैरेट)
दिल्ली
61,240 (24 कैरेट)
56,150 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
61,140 (24 कैरेट)
56,050 (22 कैरेट)
नोएडा
61,240 (24 कैरेट)
56,150 (22 कैरेट)
मुंबई
61,090 (24 कैरेट)
56,000 (22 कैरेट)
कोलकता
61,090 (24 कैरेट)
56,000 (22 कैरेट)