18 October 2023 Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रस्थान करेंगे। जो चंद्रमा की नीच राशि है। चंद्रमा के इस प्रस्थान से मेष राशि के जातको पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वही सूर्य और मंगल के संयोग से आज आदित्य योग बन रहा है। जो कन्या और कर्क राशि वालों के लिए फलदायक साबित होगा। आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का आपका दिन।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों का आज का दिन उलझन और परेशानियों के साथ बीतेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र के साथ पारिवारिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई काम भी अटक सकता है। किसी महिला से बहस होने की संभावना है। इसलिए आज वाद विवाद से बचे। आज का आपका दिन खर्चीला रह सकता है। स्वास्थ्य पर आज विशेष रूप से ध्यान दें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम और सद्भाव भी बढ़ेगा। आज आपकी साझेदारी के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। आज आपके गैर जरूरी खर्च भी करना पर सकता हैं। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज समाज में सम्मान मिल सकता है। आज आप धार्मिक कार्य से जुड़े रहेंगे। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि ( Gemini)
मिथुन राशि वाले जातकों को आज कारोबार में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। कारोबार में सहयोगियों से समर्थन प्राप्त होगा। सहयोगियों के द्वारा आपके कार्य के लिए आपके प्रोत्साहन भी दिया जाएगा। लेकिन आज आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आज अनबन होने की संभावना है। इसलिए आज आपने वाणी पर नियंत्रण रखें। जिन लोगों का सेहत खराब है। वह लोग अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान दें।
कर्क राशि ( Cancer)
कर्क राशि वाले आज सामाजिक कार्य से जुड़े रहेंगे। जिसका उन्हें लाभ भी मिलेगा। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें आज अच्छा अवसर मिलेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जो लोग लव मैरिज करना चाहते हैं। आज उनको उनके परिवार की सहमति मिल सकती है। शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है। जिससे मिलकर आप बहुत खुश रहेंगे। आज कर्क राशि वाले जातकों के बच्चे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo)
सिंह राशि वालों का आज का दिन बहुत ही फल दायक है। आज आपका उत्साहवर्धन होगा साथ ही कामयाबी भी मिलेगी। जो लोग सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं। आज उनको उनके क्षेत्र में जन समर्थन मिल सकता है। आज आपका लंबी समय से अटका हुआ कोई सरकारी काम में पूरा हो सकता है। बच्चों से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकती। परिवार में अगर किसी के साथ अनबन चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायक है। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता और लाभ मिलेगा। आज आप धार्मिक चीजों पर धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी की तरक्की देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आज आपको अपने भाइयों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आज आप अगर कोई नया कार्य करने की सोच रहे हैं। तो जरूर करें इससे आपको भविष्य में सफलता और लाभ अवश्य मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने किसी ऐसे संबंधी से मिल सकते हैं। जिससे आपको कोई आवश्यक सूचना मिलेगी। आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। अगर आज आप घर से जुड़ी हुई कोई कार्य पूरा करना चाहते हैं। तो उसमें आपके जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा और आप कार्य पूरा कर पाएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन फलदायक है। आज आप किसी नए कार्य से जुड़ सकते हैं। जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। अगर आज आप कोई मकान या जमीन खरीदने जा रहे हैं तो दस्तावेजों अवश्य चेक कर ले और दो बार पढ़ ले। नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आज आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। किसी दूसरे के अनबन में आज हस्तक्षेप नहीं करें। नहीं तो आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा।