Gold Price Update : ननवरात्रि में लगातार सस्ता हो रहा सोना, यहाँ चेक करें Gold-Silver के लेटेस्ट रेट

Gold Price Update आज नवरात्रि का चौथा दिन है। बीते रविवार से नवरात्रि शुरू हो चुका है और साथ ही पितृ पक्ष के खत्म होते ही सारे शुभ कार्य करने भी शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।

इस नवरात्रि लगातार गिर रहे हैं सोने के भाव

दिल्ली के सराफा बाजार में आज 18 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि नवरात्रि के दूसरे दिन सोने चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी। इसके बाद से लगातार सोने-चाँदी के भाव में आज तक गिरावट देखी जा रही है। नवरात्रि की चौथे दिन आज मंगलवार को भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

फिर से 160 रुपए नीचे गिरा सोने का भाव

आज 18 अक्टूबर के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,100 रूपए है। कल यानी कि मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,260 रूपए था। आज फिर से सोना 160 रुपए नीचे गिर गया है।

10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 55,100 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 55,250 रुपए किलो था।

चांदी के दाम भी गिरी

जहां लगातार कुछ दिनों से सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। वहीं सोमवार से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि आज चांदी के भाव 100 रूपए नीचे लुढ़क गए हैं। आज चांदी का भाव 74,000 रूपए किलो है। वही कल बीते मंगलवार के दिन इसका भाव 74,100 रूपए किलो था।