17 October 2023 Rashifal आज मंगलवार के दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है। आज चंद्रमा और सूर्य अपनी-अपनी नीच ग्रह में प्रवेश करेंगे। जहां चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। वही सूर्य अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा और सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मिथुन और कुंभ राशि वाले जातकों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। वहीं अन्य राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। तो आईए जानते हैं कैसा रहेगा आज का आपका दिन।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले आज आत्मविश्वास तथा ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपना काम जल्दी से निपटने की सोचेंगे। हालांकि आपको आज जल्दबाजी में कुछ भी करने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापारियों को उनके कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग्य बना रहे हैं। आज मेष राशि वाले अपने वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कंपनी चलाने वाले लोग आज अपने कर्मचारियों के काम से नाराज हो सकते हैं। आज आप धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आप अपने कामकाज में इतने मसरूफ रहेंगे कि आपको खान-पान और आराम करने का भी ध्यान नहीं रहेगा। आज आप अपनी योग्यता और परिश्रम से लाभ कमा सकते हैं। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। जिससे आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। आज महिलाओं का भी मान सम्मान। बढ़ेगा उनके कार्य क्षेत्र में उनकी प्रशंसा की जाएगी। विद्यार्थी भी आज पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने पढ़ाई में मन लगाएंगे।
मिथुन राशि ( Gemini)
मिथुन राशि वालों का आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी है। आज मिथुन राशि वालों को ऐसी जगह से लाभ मिलने की संभावना है। जहां से उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। हालांकि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप अपने कुशलता से सारी समस्याओं का समाधान कर लेंगे। आज आपके विरोधी भी आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं। आज समाज में भी आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि ( Cancer)
कर्क राशि वालों के मन में आज काफी उलझने रहेगी। इसके साथ ही मन में काफी सारे नकारात्मक विचार भी आएंगे। हालांकि आज आपको अपना मनोबल बनाए रखना चाहिए और अपने काम पर फोकस करना चाहिए। काम में अपना मन लगाए और नकारात्मक विचारों को हटाने का प्रयास करें। आज आप अपने अधिक बोलने की वजह से समस्या में गिर सकते हैं। इसलिए अपने वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम के समय आप किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। आज आपसे कोई मीठा बोलकर अपना कार्य निकलवाना चाहेगा।
सिंह राशि ( Leo)
सिंह राशि वालों के लिए भी आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी है। आज आपकी मेहनत का लाभ आपको मिलेगा। व्यापारियों को भी उनके व्यापार में अधिक लाभ मिलने की संभावना है। जिससे आज उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का आपका दिन थोड़ा खर्चीला रह सकता है। अगर आप आज निवेश करने की सोच रहे हैं या कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने की सोच रहे हैं। तो आज इस काम को टाल दें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले आज सबसे मेलजुल बनाकर रखें। आज किसी चीज को लेकर भाई बहन से विवाद हो सकता है। आज आप किसी कारणवश लोगों की नजर में गलत साबित हो सकते हैं। जमीन से जुड़ी हुई किसी फैसले को आज भावुकता में आकर ना ले। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोग आज छुट्टी लेने का मन बना सकते हैं। आज कन्या राशि वालों को कहीं दूर की यात्रा करने के योग भी बना रहे हैं। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले आज जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता पाएंगे। आज आपकी योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे और आपमे आत्मविश्वास आएगा। आज आप अपने कार्य में इतने व्यस्त रहेंगे कि परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में भी खुशनुमा माहौल रहेगा। बड़ो के सहयोग से आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpion)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। दैनिक कार्य भी सामान्य रहेंगे। आज आप लंबे समय से पेंडिंग में रहे कार्य को भी आलस की वजह से टाल देंगे। हालांकि दोपहर के बाद आपका समय अनुकूल रहेगा। आज आप कुछ अलग कार्य में रुचि लेंगे। साथ ही परिवार के साथ समय बिताएंगे। आप जितना लाभ चाहते थे उतना लाभ आपको नहीं मिलेगा। जिस वजह से आपको मानसिक प्रभाव का सामना भी करना पड़ सकता है।