Gold-Silver Price Today : नवरात्री के तीसरे दिन में फिर से लुढ़का सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी जानें लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today : आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। बीते रविवार से नवरात्रि शुरू हो चुका है और साथ ही पितृ पक्ष के खत्म होते हैं ही सारे शुभ कार्य करने शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।

नवरात्रि के शुरू होते ही महंगा हुआ था सोना

यूपी के सराफा बाजार में आज 17 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि नवरात्रि के दूसरे दिन सोने चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी। वही आज नवरात्रि के तीसरे दिन सोने की भाव में गिरावट दर्ज की गई है।

300 रुपए नीचे गिरा सोने का भाव

आज मंगलवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,260 रुपए है। वही कल सोमवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,590 रूपए था। अगर 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 55,250 रुपए है। कल 22 कैरेट सोने का भाव 55,550 रुपए था।

चांदी के भाव में बनी स्थिरता

जहां सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं चांदी के भाव में दो दिन से स्थिरता बनी हुई है। रविवार को चांदी के भाव में 1500 की उछाल आने के बाद अब सोमवार से चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। आज चांदी का भाव 74,100 रुपए किलो है। वही कल सोमवार के दिन भी चांदी का भाव 74,100 रूपए किलो ही था।