Korean: आप सभी ने कोरियन लड़कियों की खूबसूरती के बारे में तो सुना ही होगा। कोरियन (Korean) लड़कियों पूरी दुनिया में प्रचलित है। वह न सिर्फ बेहद खूबसूरत दिखती हैं बल्कि उनकी कांच जैसी दमकती त्वचा हर किसी को दीवाना बना देती है। कोरियन महिलाओं के चेहरे पर एक भी दाग या धब्बा नजर नहीं आता। इसका रहस्य उनकी खूबसूरती में नहीं बल्कि उनकी चाय में छुपी हुई है। कोरियन मनुष्य अपनी संस्कृति से बहुत जुड़े हुए हैं। अपनी त्वचा की सुंदरता निखरने के लिए वहां की महिलाएं बोरी चाय या जौ की चाय का सेवन करते है। यह एक साधारण सा काढ़ा है, जौ कोरियन संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा रहा है।
इस चाय का सेवन करने से स्किन को पोषण तो मिलता ही है। बल्कि उनकी त्वचा में और भी ज्यादा निखार आता है। इस चाय का सेवन करने से उनके स्किन में काफी पोषण मिलता है न कि उनकी त्वचा का कायाकल्प भी हो जाता है। इस चाय में जो के दाने को भून कर बनाया जाता है। यह पौष्टिक और स्वादिष्ट तो होता ही है बहुत हेल्दी भी होता है। इसे गर्म या ठंडा दोनों प्रकार से पिया जा सकता है।
प्रत्येक कोरियन परिवार में इसे गर्म ठंडा दोनों प्रकार से पी सकते हैं। प्रत्येक कोरियन परिवार इसे अपने अलग तरीके से बनता है। तो अगर आप बिना पैसा खर्च करना चाहते है। तो कोरियन लड़कियों की तरह सुंदर और जवां दिखना चाहते हैं। तो आज से ही अपनी डाइट में Bori Cha का इस्तेमाल करें, और अभी कोरियन लड़कियों की तरह बेहद खूबसूरत और जवान दिखे। अगर आप इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े।
जौ की चाय बनाने की सामग्री के विधि
जौ कि चाय बनाने की निम्नलिखित सामग्री इस प्रकार है।
- कप भुने हुए जौ के दाने
- 4-6 कप पानी बनाने की विधि-
- जौ के दानों को सूखे, चिकने पैन में रखें और उन्हें मध्यम आंच पर लगभग 5-7 मिनट तक भून लें।
- इसे तब तक भूनिये जब तक कि उन दानों का रंग सुनहरा भूरा न हो जाये और उनमें से बहुत ही अच्छी खुशबू आने लगे।
- अब एक बर्तन में पानी गर्म करें।
- इसमें वो भुने हुए अनाज डाल दीजिए।
- इसे 15-20 मिनट तक उबलने दें और आंच धीमी कर दें।
- अब बर्तन को आंच से उतार लें और चाय को सीधे केतली में छान लें।
- इसे अपनी पसंद के अनुसार गर्म या ठंडा, मीठा या बिना मीठा परोसें।
1. फेस टोनर: एक मजबूत कप जौ की चाय बनाएं। फिर इसे ठंडा होने दें और फिर इसे अपनी त्वचा के लिए टोनर की तरह इस्तेमाल करें।
2. बर्फ के टुकड़े: जौ की चाय बनाएं और इसे बर्फ के टुकड़ों में भरें। जब यह जम जाए, तो इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और धीरे-धीरे रगड़ें।
3. बाल धोएं: अपने बालों में चमक लाने के लिए अपने बालों को जौ की चाय से धोएं। चमक के अलावा, यह बालों में घनापन भी ला सकता है।