सावधान! पालतू जानवर बन रहे बीमारी का कारण? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा..

Pets Research : आजकल शहरों में जानवरों को पालने का चलन बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। ख़ासकर लोग कुत्ते और बिल्ली ज्यादा पालते हैं। देखा जाए तो कोई सदियों से इंसान जानवरों को पाल रहा है लेकिन गांव में इनसे दूरी रखी जाती है। जैसे गांव में अगर किसी के घर में गाय, भैंस, बकरी, भेंड पले हैं तो वो उन्हें अपने कमरे में या बिस्तर में नहीं लाता। जबकि घर के बाहर उनके लिए एक ऐसी जगह होती है जहां पर उन्हें रखा जाता है।

इसलिए पालतू जानवरों से होने वाली बीमारियों से लोग बचे हुए रहते हैं। लेकिन कुत्ते और बिल्ली के साथ ऐसा नहीं होता है। शहरों में लोग इन्हें अपने बच्चों की तरह रखते हैं। यहां तक कि इन्हें बिस्तर में भी अपने साथ सुलाते हैं। इसलिए पालतू जानवरों से बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इसी पर हुई एक रिसर्च में कई सारी बातें खुलकर सामने आई है। आइये आपको इस रिसर्च की रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या कहती है डायसन ग्लोबल डस्ट की रिपोर्ट

आपको बता दे की कुछ समय पहले डिसन ग्लोबल डस्ट ने पालतू जानवरों पर एक रिसर्च की है। इस रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय लोग जो पालतू जानवर रखते हैं वो अपने पेट्स की साफ सफाई, उनकी बीमारियों और उन पर पाए जाने वाले वायरस को लेकर काफी जागरूक होते हैं।

लेकिन पालतू जानवरों को रखने वाले और घर की साफ सफाई को चार में से एक भारतीय ही इसको प्राथमिकता देता है। इसी कारण कई बार जानवर बीमार हो जाते हैं और फिर जानवरों की बीमारी इंसानों में भी फैल जाती है।

बेसिलस एंथ्रेसिस पेट्स में घातक बीमारी फैलता है

MDPI ओपन एक्सेस की एक रिपोर्ट के अनुसार जानवरों में पाए जाने वाले जीवाणुओं से इंसानों में संक्रामक रोग फैल रहे हैं। इस रिसर्च में बताया गया है कि बेसिलस एंथ्रेसिस एक ऐसा जीवाणु है जिससे जानवरों में घातक बीमारी फैल जाती है। इस जीवाणु का आकार एक रॉड की तरह होता है।

इस जीवाणु से जानवरों में होने वाली एंथ्रेक्स नामक बीमारी की सबसे बड़ी बात यह है कि अगर किसी संक्रमित जानवर के संपर्क में इंसान आ जाता है तो यह बीमारी उसमें भी फैल जाती है। इस रिसर्च में पालतू जानवरों के बालों, रूसी और त्वचा के कणों पर ज्यादा बात की गई है। इसमें कहा गया है कि ये प्रदूषक पालतू जानवरों के मालिकों और पालतू जानवरों के आसपास के बच्चों में एलर्जी पैदा कर सकते हैं।