Health Tips : ठंड का मौसम आ चुका है। ठंड के मौसम में खाने पीने का मजा ही अलग है। शरीर को गर्म रखने के लिए लोग अक्सर ठंड के समय चाय, कॉफी (Coffee) आदि का सेवन अधिक करने लगते हैं। मगर चाय और कॉफी का अधिक सेवन आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
इस वजह से सर्दी के मौसम में हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ठंड के समय हमें फलों का सेवन मुख्य रूप से करना चाहिए। फलों के सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही यह हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। तो चलिए जानते हैं कि ठंड के मौसम में हमें कौन से फलों का सेवन करना चाहिए।
नाशपाती खाना है फायदेमंद
ठंड के समय नाशपाती का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको बता दे की नाशपाती में विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार हैं। यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो आप जल्दी बीमार नहीं होंगे। आपका शरीर जल्दी किसी बीमारी के चपेट में नहीं आएगा। इस वजह से ठंड के समय नाशपाती का सेवन जरूर करें।
अनार खाना भी फायदेमंद
ठंड के मौसम में अनार खाना भी आपके शरीर के लिए अच्छा है। अनार के सेवन से आपका ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) सही तरीके से होता है। वजन घटाने के लिए भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद है।
सेब इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार
सर्दी के समय सेब खाना भी सही रखता है। सेब का सेवन आपको कुपच और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाएगी। साथ ही यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। रोजाना एक सेब खाने से आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
सर्दी में अमरूद खाना भी सही
सर्दी के समय अमरूद का सेवन भी सही माना गया है। अमरूद में भरपूर मात्रा में विटामिन C (vitamin C) पाया जाता है। अमरूद का सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है। साथ ही अमरूद के सेवन से आप सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकते हैं।