Skin Care : पाना चाहते हैं खूबसूरत निखरा चेहरा, बेसन से करें फेस वॉश, मिलेगी चमकदार ग्लोइंग स्कीन

Skin Care: अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। हर कोई यह चाहता है कि वह खूबसूरत दिखें। खूबसूरती पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। लोग बाजार से महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स खरीद कर खुद को खूबसूरत बनाना चाहते हैं।

बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से आपके पैसे भी खर्च नहीं होंगे। साथ ही नेचुरल चीज आपके चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं करेगा। तो आज हम आपको उस प्राकृतिक चीज का नाम बताते हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खूबसूरत और चमकदार हो जाएगा।

फेस वॉश (Face wash) का इस्तेमाल हर कोई करता है। मगर बाजार में उपलब्ध केमिकल प्रोडक्ट्स आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बेसन से बने फेस वॉश के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा साफ सुंदर और निखरा बनेगा।

कैसे बनाएं बेसन का फेस वॉश

बेसन का फेस वॉश बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। यह काफी असरदार भी है। बेसन का फेस वॉश बनाने के लिए कटोरे में बेसन लें और उसमें थोड़ा दूध डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पर पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर एक दो मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में मसाज करें। और उसके बाद अपने चेहरे और गर्दन को अच्छी तरीके से धो लें।

एक्स्ट्रा ऑयल को चेहरे से करता है साफ

यह फेस वॉश आपके चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने में मदद करता है। बेसन का फेस वॉश आपके चेहरे के अत्यधिक ऑयल को भी बाहर निकाल देता है। अगर आप अपने चेहरे को और स्मूथ और सॉफ्ट बनाना चाहती है तो बेसन में दूध के साथ थोड़ी मलाई भी मिला लें।

बेसन, दूध और मलाई को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें। और उस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक के लिए छोड़ दें। 5 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे तरीके से धो लें। यह आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएगा। यह आपके चेहरे को सॉफ्ट बनाएगा साथ ही इसे आपका चेहरा निखरा-निखरा दिखाई देगा।