तिलक वर्मा: आईपीएल का सीजन चल रहा है। भारत में लोग आईपीएल (IPL) को त्यौहार की तरह देखते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) अपने पहले मैच में कुछ खास शुरुआत नहीं की। टीम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 150 रन बनाना कठिन लग रहा था, लेकिन एक बल्लेबाज ने जो बल्लेबाजी की है लोग देखते रह गए। यह बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) हैं इन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ जमकर रन बनाएं। तिलक वर्मा काफी संघर्ष को पार कर इस मुकाम पर पहुंचे हैं। आज हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
पिता ने भी किया संघर्ष : तिलक के पिता कानूनी खेल अकादमी की फीस देने की स्थिति में नहीं थे। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी फिर भी उन्होंने अपने बेटे का हौसला बढ़ाया और क्रिकेटर बनने का सपना पूरा किया। यहां से उनका सफर शुरू हुआ तो वे भारत की अंडर-19 टीम तक पहुंचे। प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली भारत की अंडर-19 टीम ने 2020 में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रखा था। हालांकि तिलक इस टूर्नामेंट में ज्यादा नहीं खेले। फिर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धूम मचा दी।
मुंबई इंडियन का हीरो : बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को मुंबई ने आईपीएल-2022 की नीलामी में अपने साथ जोड़ा। यहां टीम ने उन पर भरोसा जताया और तिलक ने भी टीम को निराश नहीं किया। तिलक ने पिछले साल मुंबई के लिए शानदार खेल दिखाया और वे टीम के नए स्टार बन गए। वह पिछले सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने 14 मैचों में 397 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 36.09 का रहा। इस बार भी उन्होंने वहीं से शुरुआत की है जहां उन्होंने पिछले सीजन को खत्म किया था।