Chirag Paswan के पार्टी में शामिल हुई भोजपुरी अभिनेत्री सीमा सिंह, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें…..

Seema Singh: भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस सीमा सिंह ने राजनीति में एंट्री कर ली है। सीमा सिंह ने राजनीति के लिए लोजपा को चुना है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीमा सिंह को सदस्य के रूप में स्वीकार करवाया।भोजपुरी की आइटम क्वीन कही जाने वाली सीमा सिंह अब सिनेमा के बाद मैदान में राजनीति करती नजर आएंगी। सीमा ने बीते सोमवार को लोजपा की सदस्यता ली है। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सीमा सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने एक अभिनेत्री के रूप में बहुत प्यार दिया है, अब उन्हें लौटाने का समय आ गया है।

सीमा सिंह की शादी शेखपुरा में हुई है। उसका पति बरबीघा का रहने वाला है। सौरभ कुमार अभिनेत्री सीमा सिंह के पति हैं। सौरभ को लोग फिल्म निर्माता और निर्देशक के तौर पर जानते हैं। इसके अलावा सौरभ जदयू से जुड़े रहे। सीमा सिंह ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना बंद कर दिया, वह अक्सर अपनी ससुराल शेखपुरा आती रहती हैं। अब सीमा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन से काफी प्रभावित हुईं और अपने पति सौरभ कुमार के साथ लोजपा (रामविलास) में शामिल हो गईं।

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में चिराग पासवान ने सीमा सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता दिलाई। सीमा सिंह ने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से भोजपुरी फिल्मों में काम कर लोगों का मनोरंजन कर रहीं सीमा सिंह ने भोजपुरी के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया है। चाहे वह रवि किशन हों, मनोज तिवारी, खेसारी लाल यादव या पवन सिंह। भोजपुरी के तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम कर सीमा सिंह ने लोगों से ‘आइटम क्वीन’ और ‘डांसिंग क्वीन’ का खिताब हासिल किया है।