Namkin Biscuit : हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई चीजे आती रहती है जो हमें काम में आती है लेकिन इनके बारे में जानकारी पाने की जिज्ञासा भी रहती है। ऐसे ही कुछ चीज हैं जिनको हम रोज देखते हैं लेकिन सोचते हैं कि इसे पहली बार किसने बनाया होगा और आखिर इसे ऐसी डिजाइन में ही क्यों बनाया गया है? ऐसी कई सारी चीज हैं जैसे कि पेन के कैप में छेद क्यों है या नमकीन बिस्किट पर ढेर सारे छेद क्यों है? मीठे बिस्किट पर ऐसा क्यों नहीं है तो नमकीन बिस्किट पर ही इतने होल क्यों बनाए जाते है?
आप कई बार रेस्टोरेंट गए होंगे या फिर घर पर भी कुछ खाने के लिए लाए हैं तो सीधे उसे खा ही जाते हैं। उसे देखने या उसके बारे में सोचने जितना समय किसी के पास नहीं होता है। इसी तरह आपने चाय के साथ कई तरह के बिस्किट खाए होंगे। लेकिन कभी आपने यह चीज सोची है कि आखिर नमकीन बिस्किट के ऊपर इतने छेद क्यों बने होते हैं? बचपन में अपने उनके अंदर से कई बार झांका होगा, लेकिन इन्हें बनाए जाने के पीछे का कारण आपको आज तक नहीं पता है।
क्यों होता है नमकीन बिस्किट पर छेद?
एक न्यूज़ रिपोर्ट के अनुसार नमकीन बिस्किट पर छेद डिजाइन के लिए नहीं बने होते हैं। इसकी डिजाइन में होल्स करके इसे सुंदर बनाना इसका मकसद नहीं होता बल्कि इसका कारण कुछ और है। दरअसल बेकिंग करते समय ये होल्स काफी काम आते है।
इन होल्स को डॉकर्स कहा जाता है। इससे हवा पास होती है जिसके कारण बिस्किट फूलते नहीं है। इसके बाद आटे में बबल्स नहीं बनते और इनकी शेप एकदम सही आती है। ये कमाल की बात आपको आज ही पता चली होगी।
डिजाइनर किनारे का भी है अलग काम
इसके अलावा ब्रिटेन में पॉपुलर नमकीन बिस्किट रिट्स के अनुसार बताया गया है कि नमकीन बिस्कुट में डिजाइनर किनारे ऐसे ही नहीं होते बल्कि इनका भी कुछ खास महत्व होता है। इन धारीदार किनारों से चीज का पीस काट सके और अपने मनपसंद चीज पर दो से तीन बात रोल करने से ये कट जायेगा।
इसे आप बिस्किट के साथ खा सकते है। जब लोगों को इस रहस्य में यह बात के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गए, क्योंकि अब तक वह इस बात से बिल्कुल अनजान थे। हमें उम्मीद है कि आप भी इस बात को जानकर हैरान रह गए हैं।