Petrol Pump : आज भारत में पेट्रोल पंप के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं और यह एक बहुत बड़ी समस्या है। कई सारे लोग हैं जो गाड़ी और बाइक चलाते हैं और पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर फ्यूल भरवाने जाते हैं लेकिन हम उसे वक्त चेक जरूर करते हैं.
कि कर्मचारियों ने हमारी गाड़ी में पूरा तेल भरा है या नहीं? लेकिन ऐसा भी कई बार होता है जब पेट्रोल पंप कर्मचारी को पागल बना करें उसे कम कीमत का पेट्रोल डाल देते हैं और लोगों को इस बारे में पता भी नहीं चलता। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप इस धोखाधड़ी से बच सके।
- सबसे पहले आपको मीटर की रीडिंग चेक करनी चाहिए। जब तक आपकी गाड़ी में तेल भर रहा हो तब तक आपको मीटर पर ही नजर रखनी है। अगर आपको मीटर में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है तो आपको तुरंत गाड़ी से नीचे उतर जाना चाहिए। इसके साथ ही आपको फ्यूल नोजल पर भी ध्यान रखना चाहिए।
- आप चाहे तो पेट्रोल चेक करने के लिए फिल्टर पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के अनुसार, सभी पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर फिल्टर पेपर का स्टॉक रखना जरूरी है।आप पेट्रोल की कुछ बंदे फिल्टर पेपर पर डालकर टेस्ट कर सकते हैं। अगर पेट्रोल शुद्ध आता है तो फिल्टर पेपर पर किसी तरह का दाग नहीं आएगा। अगर आपको दाग नजर आते हैं तो इसमें मिलावट है।
- इसके अलावा कई बार पेट्रोल पंप कर्मचारी मीटर से भी छेड़छाड़ करके आपको पागल बना सकते हैं। अगर आपको ऐसा आभास होता है कि आपको तेल कम दिया जा रहा है तो 5 लीटर जार का टेस्ट कर सकते है। इस जार में तेल भरकर आप क्रॉसचेक कर सकते है।
- इसके अलावा अगर आप कभी नए पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर जा रहे हैं तो उसकी जानकारी भी ले सकते हैं। इसके लिए आपको वेबसाइट पर जाकर रिव्यू पढ़ने होंगे। अगर आपको जरूरत लगती है तो इसकी शिकायत भी कर सकते हैं। Indian Oil के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800-2333-555 है, वहीं भारत पेट्रोलियम के ग्राहक शिकायत के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800224344 है।