Mumbai Cheapest Rental Home : अगर आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे किसी महानगर में रह रहे हैं तो वह सबसे बड़ी परेशानी यहां रहने की होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे बड़े महानगरों में किराया बहुत ही महंगा होता है। अगर आप किसी बड़े शहर में मकान किराए पर ले रहे हैं.
तो 25,000 से 30,000 से कम किराया नहीं होगा। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अब 2BHK घर लेते है तो हर महीने इसका किराया मात्र 4,300 रुपये देना होगा। आपको सुनकर यकीन नहीं होगा लेकिन यह बिल्कुल सच है।
एक वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में मिल रहे हैं सबसे सस्ते रेंटल हाउस के बारे में बताया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह प्लेट मुंबई के पोश इलाके में मौजूद है। देखा जाए तो लोगों को मुंबई के घर का किराया सुनकर चक्कर आने लगते हैं लेकिन आपको 2BHK फ्लैट अब 4300 रुपये में किराये पर मिल रहा है।
कहाँ है ये फ्लैट?
आपको बता दे मुंबई में सबसे कम किराए वाला यह 2BHK फ्लैट दादर में है। दरअसल यह घर एक पारसी कॉलोनी में है जो दुनिया की सबसे बड़ी पारसी कॉलोनी मानी जाती है। इस घर में रहने वाले किराएदार ने जानकारी दी है कि वह पिछले 30 सालों से यहां पर रह रहा है।
1300 स्क्वेयर फीट की साइज वाले इस 2 बीएचके फ्लैट का किराया 4300 रुपये महीना है। पारसी कॉलोनी, दक्षिण मुंबई में स्थित पूर्ण रूप से विकसित एक जगह है। ये मुंबई का एक प्राइम एरिया है। यहां से दादर रेलवे स्टेशन और वडाला रोड काफी नजदीक स्थित है। इसके साथ छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी भी यहां से 14 किलोमीटर की ही है।
क्यों कम है किराया?
इस फ्लैट में रहने वाले किराएदार ने जानकारी दी है कि यह फ्लैट उन्हें किराए पर पारसी पंचायत से मिला है। पारसी पंचायत एक लाख का कमाने वाली संस्था नहीं है बल्कि यह जरूरतमंद लोगों की मदद करती है और इसलिए ये फ्लैट कम किराये पर दिया गया है।