Gold Price Update : क्या आप भी हाल ही के दिनों में सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। जी हां..ताजा जानकारी के मुताबिक, आज 29 सितंबर को सोना (Gold Prices Update) सस्ता हुआ है। आज सोना करीब ₹630 सस्ता हुआ है।
वही, 24 कैरेट सोने में ₹630 की गिरावट आई है। जिसके बाद दाम घटकर ₹57,620 प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वही, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत में आज ₹600 की गिरावट आई है। इसके बाद गोल्ड की कीमत ₹54,880 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹55,480 प्रति 10 ग्राम जबकि, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹55,480 प्रति 10 ग्राम थी। इससे पहले बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹58,520 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 55,730 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.
अगर, चांदी की बात करें तो आज लगातार चौथे गिरवाट आई है। मंगलवार को चांदी ₹300 रुपए लुढ़ककर 79,000 रुपए प्रति किलो हो गई थी। बुधवार को चांदी की कीमत में ₹1400 गिरावट आई और भाव ₹77,600 प्रति किलो हो गए। गुरुवार को भी चांदी की कीमत में ₹600 की गिरावट आई और दाम 77,000 रुपए प्रति किलो हो गए। और आज शुक्रवार को सिल्वर ₹500 लुढ़की है।