Vastu Tips : तिजोरी के पास भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना घर में छा सकती है कंगाली!

Vastu Tips : हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी महत्व है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई है जिसका ध्यान हमें रखना चाहिए। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो हमारे जीवन में हमें बड़े संकटों से जूझना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में तिजोरी या पैसे रखने की जगह के बारे में भी कई उपाय बताए गए हैं।

आज हम आपको पैसे रखने की जगह के बारे में कुछ बेहद खास बातें बताने जा रहे हैं। इन बातों को ध्यान यदी आप नहीं रखेंगे तो आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि तिजोरी के सामने कुछ चीजों का रखना अशुभ माना जाता है। इन बातों का जरुर ध्यान रखें। वरना आप बड़ी परेशनी में पड़ सकते हैं।

झाड़ू को रखें तिजोरी से दूर

हिंदू धर्म के अनुसार तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कभी भी तिजोरी के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। तिजोरी के पास झाड़ू रखने से आपको पैसे से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तिजोरी के पास झाड़ू रखने से आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं।

तिज़ोरी के सामने न रखें जूठे बर्तन

जिस जगह साफ सफाई नहीं होती है वहां मां लक्ष्मी का वाश नहीं होता। मां लक्ष्मी को साफ सफाई पसंद है। घर में झूठे बर्तन जमा करना भी अच्छा नहीं है। खासकर तिजोरी के सामने आपको कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।

ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं। जिसका असर आपकी सुख, शांति और समृद्धि पर पड़ सकता है। इस वजह से ऐसा न करें। इसके अलावा नियमित रूप से आपको तिजोरी की साफ सफाई करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न रहेगी और आप पर सदा उनकी कृपा बनी रहेगी।

तिज़ोरी पर न रखें काला कपड़ा

तिजोरी के पास या तिज़ोरी पर कभी भी काला कपड़ा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है। इससे धन का नाश होगा। पैसे या गहनों को कभी भी काले कपड़े में बांधकर नहीं रखना चाहिए। आपको इन बातों का खास ध्यान रखना चहिए।