डेस्क: यदि आप घर बनाने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल घर बनाने के लिए कई सारे मैटेरियल की जरूरत होती है। इसमें समेट, ईंट, सरिया आदि शामिल हैं। फिलहाल सरिया और सीमेंट के भाव में काफी गिरावट दर्ज किया गया है। ऐसे आप अभी कम खर्च में अपने सपनो का घर बना सकते हैं।
सरिया के दाम
दरअसल घर बनाने के लिए सरिया का होना एक दम जरूरी है और इसकी कीमत अभी कम है। ऐसे आप भारी भरकम खर्च से बच सकते हैं। इस हफ्ते सभी बड़े महानगरों जैसे कानपुर , दिल्ली, मुंबई और गोवा इसकी कीमत में कमी दर्ज की गई है। इन शहरों में कंपनी के हिसाब से अलग अलग रेट तय है।लेकिन सभी कम्पनियों ने रेट गिराया है। इन मकान बनाने वाली सामग्रियों की कीमतों गिरावट का कारण बरसात को भी बताया जा रहा है। इसका फायदा आप घर बना कर उठा सकते हैं।
सीमेंट की कीमत
वहीं, सीमेंट की कीमतें भी स्थिर नजर आ रही हैं। पिछले साल की आखिरी तिमाही में सीमेंट की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली थी। अगस्त से नवंबर 2022 तक सीमेंट की कीमतों में तेज उछाल आया। हालांकि, इस साल की शुरुआत से ही इसकी कीमत लगभग स्थिर बनी हुई है। अगर देश में अलग-अलग ब्रांड के सीमेंट की 270 रूपये से शुरू होकर लेकर 440 रूपये पर खत्म होती है।
ईंट की कीमत
घर बनाने के लिए ईंट का भी एक महत्वपूर्ण रोल है। लोगों को एक बड़ी रकम ईंट पर खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में ईंट की कीमत की बात की जाए तो 5500 रुपये प्रति 1000 पर बिक रही है। हालांकि, शहर और स्थान के हिसाब से इसकी कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।