Gold Price 23 July : सोना खरीदने का अच्छा मौका, 10 ग्राम Gold के लिए देनें होंगे इतने हजार…

Gold Price Update 23 July : देश में महंगाई चरम सीमा पर है। खासकर, अनाज के दाम और पेट्रोल डीजल के दाम तो आम आदमी के सर के ऊपर से जा रहा है। इसी महंगाई में अगर आप भी सोने और चांदी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस हफ्ते सोने और चांदी (Gold & Silver Price Today) की कीमत में तेजी दर्ज की गई। इसके बाद सोना चढ़कर ₹59863 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹75768 प्रति किलो के पार पहुंच गई।

वही, बीते शनिवार को सोना (Gold Price Today) सोना ₹107 प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर ₹59863 प्रति Kg के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) ₹316 प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर ₹59756 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

14 से 24 कैरेट सोना का नया रेट : अभी 24 कैरेट वाला गोल्ड ₹59863 में बिक रहा है। जबकि, 23 कैरेट वाला सोना ₹59623 पर बिक रहा है। वही, 22 कैरेट वाला सोना ₹54835 पर है। अगर बात करें 18 कैरेट की तो ₹44897 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।