Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। दोनों देशों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गई है। यूक्रेन का दावा है कि रूस के हमले में उसके सात नागरिक की मौत हो चुकी है, जबकि 9 घायल हैं। वहीं रूस का कहना है कि उसकी सेना यूक्रेन में घुस गई है। जिसके बादसे इस युद्ध की तबाही भरी तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे हैं। यूक्रेन के कई शहरों पर बैलेस्टिक मिसाईल और क्रूज से हमला लगातार जारी है।
रूस का दावा है कि यूक्रेन के एयर डिफेंस को तबाह कर दिया गया है। दूसरी तरफ यूक्रेन 5 रूसी जंगी विमानों को मार गिराने का दावा कर रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव की हवाई अड्डे को भी खाली करा दिया गया है। कीव के अलावा खारकीव, लोहान और डोनेस्क में लगातार बम और धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। कीव सहित सभी एयरपोर्ट बंद हो चुके हैं।
यूक्रेन द्वारा मार्शल लॉ का ऐलान किया गया है। वही अमेरिका और नाटो देशों ने रूस के हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा कि वाह नाटो देशों के साथ बातचीत करके माकूल जवाब देगा। हमला ठीक तब हुआ, जब न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक चल रही थी लेकिन ऐसे में इस बैठक का कोई मतलब नहीं रहा।
आखिर जिसका डर था, वही हुआ। यूक्रेन में अभी सुबह का सूरज नहीं निकल पाया था कि रूसी फौज ने अपने सबसे पड़ोसी देश पर ताबड़तोड़ गोली बरसाने शुरू कर दिए। दुनिया की तस्वीरों में धमाके के बाद आग की उठती लपटें साफ दिख रही है। यूक्रेन के शहर मारिउपुल में भी इस धमाके के कारण खतरनाक आवाजें सन्नाटे को चीरती हुई बरस रही है।
यह अंगारों की तरह उठती हुई धमाके की लाल रोशनी बड़े ही भयावह मंजर को बयां करती है। लुहांस्क में रुसी गोले यहां बने घरों को भारी क्षति पहुंचा रही है। खारकीव की राजधानी कीव में भी बेधड़क धमाके की आवाज सुनने को मिली। रूस ने यूक्रेन की खारकीव, लुहांस्क, ममारिपुल और दोनेत्सक में जबरदस्त की बमबारी शुरू कर दी
रूस के अनुसार उसके निशाने पर यूक्रेन का कोई नागरिक नहीं, बल्कि केवल युक्रेन का सैन्य ठिकाना है। खबरों की मानें तो रूसी सैनिक क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुस रहे हैं। बॉर्डर पर लगभग दो लाख से ज्यादा रुसी सिपाही तैनात है। इधर यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की यूक्रेन में इमरजेंसी का ऐलान पहले ही कर चुके थे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने देश के हर नागरिक उसे घर में रहने की अपील की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले से पहले टेलीविजन पर विशेष संबोधन में यूक्रेन के खिलाफ जंग की घोषणा की। जिसमें पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की सेना हथियार डाले और वापस लौट जाएं।
पुतिन ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका इरादा यूक्रेन पर ना तो कब्जा करने का है और ना ही वह किसी के ऊपर कुछ थोपना चाहते हैं। यूपी ने सेना से उन्होंने अपील की कि अपना हथियार डालकर वह वापस लौट जाएं। अब इससे साफ पता चलता है कि पुतिन झुकने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। उन्हें जो करना था वह कर चुके।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या इस जंग में अमेरिका भी छलांग लगाएगा? अपने लिखित बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्व नियोजित युद्ध का रास्ता अपनाया है, जिससे बड़े पैमाने पर जन हानि हो सकती है। इस युद्ध के चलते जो भी मौत और विनाश होगा, उसके लिए और कोई नहीं, सिर्फ रूस जिम्मेदार होगा। पूरी दुनिया रूस को कसूरवार ठहराएगी।