Russia-Ukraine War शुरु होने के बाद भारत का शेयर बाज़ार क्रैश – फिर छाए आर्थिक मंदी के बादल

Russia-Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद दुनिया के शेयर बाजारों में भारी गिरावट चल रही है। इसके चलते गुरुवार को सेंसेक्स में 2000 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं रूस के शेयर बाजार में बात यहां तक पहुंच गई कि ट्रेंडिंग ही सस्पेंड करने की नौबत आ चुकी है।

बुधवार को रूस का शेयर बाजार डिफेंडर ऑफ द फादरलैंड जंग के चलते बंद था। इससे पूर्व मंगलवार को रूसी शेयर बाजारों में बिकवाली देखने को मिली थी। अपने पीक की तुलना में यह लगभग 30 फीसद तक गिर चुका था। वहीं आज सुबह 6:00 बजे रूस के प्रेसिडेंट व्लादीमीर पुतिन ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की। जिसके बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में गजब गिरावट होना शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ साल 2014 के बाद पहली बार क्रूड आयल $100 प्रति बैरल के लेवल को पार कर गया।

उसके शेयर बाजार मास्को एक्सचेंज पर बिकवाली की आशंका के चलते आज ट्रेंडिंग को सस्पेंड कर दिया गया। एक्सचेंज वेबसाइट की एक लाइन नोटिस में बताया गया है कि मास्को एक्सचेंज ने अगले नोटिस तक अपने सभी मार्केट में ट्रेंडिंग को सस्पेंड कर दिया है। यह नोटिस एक्सचेंज ने बाजार खुलने से काफी पहले यानी कि मास्को के सामानुसार सुबह के 8:00 बजे ही शुरू कर दिया था।

बता दें कि यूक्रेन का शेयर बाजार की भारी गिरावट की चपेट में आ चुका है। बुधवार को यूक्रेनियन एक्सचेंज कारोबार में 2.34 फीसद गिरकर 1718.50 अंक पर रहा। आज अभी तक यूक्रेनियन एक्सचेंज नहीं खुला है। इस सप्ताह 6 फ़ीसदी से ज्यादा के दायरे में यूक्रेन के शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था।