M.S Dhoni Viral Video : क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह सिंह धोनी (Mahendra Singh Singh Dhoni) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आ रहे हैं। दरअसल धोनी अपने खास दोस्तों के साथ अमेरिका में छूटी माना रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर डोनाल्ड ट्रंप के साथ धोनी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।
धोनी ने ट्रंप के साथ तस्वीर खिंचवाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में धोनी को गोल्फ बॉल की ओर गेंद मारते हुए देखा जा सकता है, जबकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति शॉट देखते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपने लंबे बालों वाले लुक में ट्रंप के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। आपको बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान गुरुवार को यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव और कार्लोस अलकराज के बीच मैच देखते नजर आए।
Dhoni Invited for a Game of Golf by Ex USA President Donald Trump !!
#MSDhoni #DonaldTrump #Dhoni #G20India2023 #G20SummitDelhi pic.twitter.com/KPsi5USgMG
— Ujjwal???????? (@Ujjwal_9792) September 8, 2023
सीएसके पांचवीं बार बनी चैंपियन
यह पहली बार नहीं था कि सीएसके के कप्तान टेनिस मैच के लिए दर्शक बने। वह पिछले साल यूएस ओपन में भी उपस्थित थे, जब उन्होंने जानिक सिनर के खिलाफ कार्लोस अलकराज का मैच देखा था। गौरतलब है कि धोनी ने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2023 में सीएसके को पांचवीं बार चैंपियन बनाया है।