गजब! युवक ने महज 13 हजार में खरीदा ये मास्क और 36 करोड़ में बेच दिया…..

डेस्क : किसी भी प्राचीन वस्तु की कीमत काफी अधिक होती है। दुनिया भर में ऐसे कई लोग हैं जो एंटीक चीजों के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार रहते हैं। ऐसे में एक अफ्रीकी मुखौटा काफी चर्चा में है। इस मास्क को लेकर विवाद इतना गहरा है कि दुनिया भर के लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं।

हाल ही में एक बुजुर्ग दंपत्ति ने इसे एक आर्ट डीलर को बेच दिया। लेकिन कुछ दिनों के बाद इन्होंने ने आर्ट डीलर पर मुकदमा दायर कर दिया। इसकी वजह मास्क की कीमत बताई जा रही है। आइए पूरे मामले को विस्तार से जानते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 80 साल का यह जोड़ा फ्रांस के निम्स का रहने वाला है। यह मास्क उन्हें 2021 में अपना घर खाली करते समय मिला था। जिसके बाद कपल ने इसे बेचने का फैसला किया। उन्होंने अफ्रीकी मास्क को एक आर्ट डीलर को 129 पाउंड (यानी 13,208 रुपये) में बेच दिया। लेकिन इन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि जो मास्क उन्होंने बेचा है वह काफी दुर्लभ है।

36 करोड़ रुपये में हुआ नीलाम

आर्ट डीलर अच्छी तरह जानता था कि मुखौटा कितना मूल्यवान है। उन्होंने बिना किसी देरी के इसे कपल से खरीद भी लिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील के कुछ ही महीने बाद आर्ट डीलर ने मास्क की 3.6 मिलियन पाउंड (यानी 36 करोड़ रुपये से ज्यादा) में नीलामी की.

बुजुर्ग दंपत्ति के होश उड़ गए

बुजुर्ग दंपत्ति को मास्क की कीमत के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अखबार में नीलामी की खबर पढ़ी। फिर क्या था, उसे ठगा हुआ महसूस हुआ। इसके बाद आर्ट डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। बुजुर्ग महिला के मुताबिक, उनके पति के दादा इस मास्क को फ्रांस लेकर आए थे। तब वह अफ़्रीका में औपनिवेशिक गवर्नर थे।

मामले में कोर्ट ने क्या कहा?

जांच में पता चला कि बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा बेचा गया मास्क 19वीं सदी का था। कोर्ट ने इस वस्तु को दुर्लभ करार देते हुए दंपत्ति के पक्ष में फैसला सुनाया। साथ ही आदेश दिया कि मामले की सुनवाई होने तक मास्क की बिक्री पर रोक रहेगी।