How To Travel in Space : आज दुनिया अंतरिक्ष तक पहुंच चुकी है। बीते दिनों चांद पर जीवन की तलाश में चंद्रायन 3 को भी भेजा गया है। वहीं कई ऐसी कंपनियां भी है, जो लोगों को स्पेस टूर कराती है। जी हां यदि आप स्पेस यानी अंतरिक्ष घूमना चाहते हैं तो यह संभव है।
कई लोग घूमने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों के लिए स्पेस टूरिज्म (Space Tourism) को बढ़ावा दिया है। अब बात यह है कि स्पेस घूमने के लिए कितना खर्च करना होगा? ये स्पेस टूरिज्म है क्या? तो आइए आज ये सब विस्तार से जानते हैं।
इतना पड़ेगा खर्च
अंतरिक्ष यात्रा अभी कुछ ही कंपनियां लोगों को अंतरिक्ष की यात्रा कराने में सफल हो पाई हैं। इनमें भी कंपनियां स्पेस को लेकर अलग-अलग मायने रखती हैं। इसका मतलब यह है कि ये सभी अंतरिक्ष यान अलग-अलग ऊंचाई पर यात्रा करते हैं। इनमें से अधिकांश अंतरिक्ष पर्यटन कंपनियों के टिकट की कीमत अभी तक तय नहीं की गई है।
अरबपति व्यवसायी सर रिचर्ड ब्रैनसन की विरिगिन गैलेक्टिक अंतरिक्ष पर्यटन में एक प्रसिद्ध नाम है। इसमें एक यात्री का टिकट 2 करोड़ रुपये से शुरू होता है। वहीं, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष यात्रा कंपनी ब्लू ओरिजिन की कीमत अभी तय नहीं हुई है।
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक टिकट की कीमत 2.5 करोड़ रुपये हो सकती है। अंतरिक्ष पर्यटन के बढ़ते बाजार के बीच अब भारत भी इस बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो साल 2030 तक 6 करोड़ रुपये प्रति यात्री की लागत से अंतरिक्ष पर्यटन शुरू करने की योजना बना रही है।