आज करोड़ों देशवासियों का सपना पूरा हो गया। जी हां.. चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर लैंड हो गया। करीब 40 दिन का सफर पूरा कर चंद्रयान-3 जब चांद पर पहुंचा तो पूरा देश इस पर खुशी से झूम उठे। PM नरेंद्र मोदी ने ISRO को बधाई देते हुए इस ऐतिहासिक क्षण की पूरे देश को शुभकामनाएं दी। बता दे की चंद्रयान-3 की ‘ऑटोमैटिक लैंडिंग सीक्वेंस’ शुरू होते ही पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक पल पर थी।
INDIA IS ON THE MOON
WELL DONE @ISRO
JAI HIND ???????? #Chandrayaan3 pic.twitter.com/SEobxJAlZO
— Arun Yadav???????? (@beingarun28) August 23, 2023
मालूम हो की श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शुरू होने वाली करीब 40 दिनों की यात्रा के बाद, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान -3 मिशन अब पूरा हो चुका है। विक्रम लैंडर ने 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।
Now India is the First to Land on Moon South Pole????????
Jai Hind???? Jai Bharat????????#Chandrayaan3 #Chandrayaan3Landing
pic.twitter.com/bm0JfQ0L5T
— Meg 'NTR' (@meghanath9999) August 23, 2023
मालूम हो की चंद्रयान-3 मिशन 2019 के चंद्रयान-2 मिशन का फॉलो अप है, जब विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस मिशन के सफल होते ही इंडिया उन देशों के एक छोटे और विशिष्ट क्लब में शामिल हो गया है, जो चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहे हैं.
Breaking! India is on the Moon! Soft , successful #Chandrayaan3Landing . Congrats, #INDIA! Congrats @isro Jai Hind???????? pic.twitter.com/oeu8ouL78N
— ????????Daniel Carmon???????? (@danielocarmon) August 23, 2023