Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली अब यमुना नदी के चपेट मे आ चुकी है. भारी बारिश (Delhi Flood) के कारण यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ा जिसके बाद नदी के किनारे बसे शहरों पानी-पानी हो गए. बाढ़ के कारण कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है और फ्लाईओवर के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं. बुधवार को मयूर विहार फेज 1 के निचले इलाकों में भी पानी घुस गया.
Which Prime Minister goes on a foreign visit when half of country’s capital is under water? #delhiflood pic.twitter.com/WZztgH02zn
— Ashok Swain (@ashoswai) July 13, 2023
सचिवालय डुबा? बाढ़ की चपेट में मुख्यमंत्री का आवास
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास भी पानी से डूब चुका है साथ ही दिल्ली सचिवालय में भी पानी भर गया है. पुराने किले के पास निचले हिस्से में यमुना का पानी तेजी से रिहायशी इलाकों में घुस गया जिसके बाद यातायात पुलिस और आम जनता को भी सड़क पर बाढ़ का सामना करना पड़ा.
Yamuna touches Red Fort after many decades. #delhiflood pic.twitter.com/tKRdEvR1Go
— BHASKAR SHARMA (@bhaskisharma) July 13, 2023
स्कूल-ऑफिस बंद, मेट्रो प्रभावित
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे के स्कूलों और ऑफिस को बंद करने का ऐलान किया गया है. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यमुना बैंक मेट्रो पर भी एंट्री और एग्जिट से रोक लगा दिया है. यमुना बैंक मेट्रो पर एंट्री और एग्जिट बंद होने की जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ट्वीट करके दी है.
Severe #flooding on #Noida sector 137 Roads. Stretch of around 10 Kms around sector 135,137,168 is affected. Road in front of Advante Business Park is full of water. Please avoid the route if possible.#delhiflood pic.twitter.com/q7kH5LeDcb
— Shivani Sharma (@shivanipost) July 13, 2023
पानी की होगी किल्लत, 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट हुआ बंद
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यमुना पहली बार इस स्तर तक पहुंची है. नदी किनारे स्थित 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के अंदर पानी घुस गया जिसके बाद उसे बंद कर दिया गया. कई मशीनों के अंदर पानी भी चला गया है. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बंद होने से दिल्ली में 25% पानी की सप्लाई कम हो जाएगी. फिलहाल एक-दो दिन तक दिल्ली में पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ सकती है.