Chnadrayan 3 चंद्रयान3 ने चाँद की पहली तस्वीर भेजी है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। ISRO ने चंद्रयान-3 को 14 जुलई को छोड़ा था, जिसमें 5 अगस्त एक महत्वपूर्ण दिन था, क्योंकि 5 अगस्त को चंद्रयान3 चंद्रमा के ऑर्बिट में पहुँचने में सफल रहा था, अब इसके बाद चंद्रयान 3 ने चाँद की पहली तस्वीर भेजी है, जो कि अपने आप में ही एक नया अनुभव और खुशी का पल है।
चंद्रमा से चंद्रयान 3 की कितनी दूरी?
अब चंद्रयान, चाँद के चारों तरफ 1900 किमी प्रति सेकेंड की गति से यानि 170 km x 4313 km के ऑर्बिट में घूम रहा है।
यदि आप इन तस्वीरों को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि चंद्रमा की सतह इन तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही है, जिसमें गड्डे नज़र आ रहे हैं और ये गड्डे पास जाने पर और बढ़े दिख रहे हैं। वहीं तस्वीर में बाईं तरफ चंद्रयान का सोलर पैनल भी नज़र आ रहा है।
अब 9 अगस्त को लगभग 2 बजे के समय चंद्रयान को 4-5 हज़ार के ऑर्बिट में डाला जाएगा। वहीं 14 अगस्त को इसे घटाकर 1000 किमी वाले ऑर्बिट में डाला जाएगा, जिससे चाँद की तस्वीरें और नजदीक से नज़र आएंगी। इसे ऑर्बिट में प्रवेश करवाने के लिए इसकी गति को कम किया गया था, क्योंकि धरती की तुलना में चंद्रमा की ग्रेविटी कम है।
और 1000 किमी वाले ऑर्बिट में डालने के बाद इसे 100 किमी वाली कक्षा में भेजा जाएगा, फिर यदि सब कुछ सही रहता है तो 18-20 अगस्त के बीच चंद्रयान की डी ऑरबिटिग होगी और 23 अगस्त को चंद्रयान 3 चाँद पर उतर जाएगा।
इसरो के द्वारा ली गई इन तस्वीरों का मज़ा लीजिए जल्दी ही हम चाँद को और नजदीक से देख पाएंगे और ये भारत के विज्ञान की एक ऍतिहासिक सफलता होगी।