Vastu Shastra : वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट (Money Plant) का रहना काफी शुभ माना जाता है। मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसा कहते हैं कि मनी प्लांट के घर में रखने से आर्थिक उन्नति भी होती है। यह बात आप सभी लोग जानते होंगे कि घर में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है।
मगर आज हम आपको मनी प्लांट (Money Plant) के बारे में ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। मनी प्लांट को लगाने से पहले यदि आप इन बातों का ध्यान नहीं रखेंगे तो आप आर्थिक तंगी से जूझ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है वह बातें।
ना लगाएं चुराया हुआ मनी प्लांट
आपको बता दें कि मनी प्लांट को घर में लगाने से पहले आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए कि आप किसी के घर से या किसी जगह से चुराकर मनी प्लांट अपने घर में ना लाएं। बहुत लोगों का यह मानना है कि किसी के घर से चुरा कर लाया हुआ मनी प्लांट अपने घर में लगाने से तरक्की होती है।
मगर यह बात बिल्कुल गलत है। भूलकर भी कहीं से लाया हुआ या किसी के घर से चुराया हुआ मनी प्लांट अपने घर में ना लगाएं। यह आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। आपको आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मनी प्लांट को घर में लगाने से आपको नुकसान ही पहुंचेगा। ऐसे लोगों के घर की तरक्की रुक जाती है। इतना ही नहीं उनके बुरे दिन भी शुरू होने लगते हैं।
मनी प्लांट गिफ्ट करना भी अशुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मनी प्लांट ( Money Plant) किसी को गिफ्ट भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से आपकी सुख शांति किसी दूसरे के घर में चली जाती है। मनी प्लांट को लगाने से पहले आपको इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।