Dhanteras 2023 : हिन्दू धर्म के अनुसार दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है और यह 5 दिन तक चलने वाला पर्व है। लेकिन इस बार साल Dhanteras 2023 में ये 15 दिन देरी से मनाया जायेगा। इस बार (Dhanteras 2023) अधिक मास होने के कारण 15 दिन देरी से मनाया जायेगा। दिवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है और धनतेरस कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को मनाई जाती है।
इस बार धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी और इसके 2 दिन बाद 12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। लेकिन अगर धनतेरस के दिन आपने माँ लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर लिए तो आपके ऊपर पैसों की बारिश होगी।
धनतेरस की तिथि और शुभ मुहूर्त
हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस की शुरुआत 10 नवंबर को दोपहर को 12:35 मिनट पर शुरू होगी और 11 नवंबर दोपहर को 1:57 बजे समाप्त होगी। धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से रात 8:00 मिनट तक रहेगा। इसका मतलब इस बार धनतेरस की पूजा का मुहूर्त सिर्फ 2 घंटे का है।
धनतेरस के उपाय
• धनतेरस के दिन सफेद चीजें जैसे शक्कर, बतासा, चावल, खीर, सफेद कपड़ा आदि चीजों का दान करें। माँ लक्ष्मी को ये सभी चीजें प्रिय है और इनका दान करने से आपके घर में कभी भी पैसो की कमी नहीं होगी।
• धनतेरस को अपने घर के अंदर, बालकनी और छत पर 13-13 दीपक जलाएं। शुभ मुहूर्त में तिजोरी और कुबेर देव की पूजा से आर्थिक तंगी दूर होगी।
• धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा में धनिया और पीली कौड़ियाँ जरूर अर्पित करें, जिससे आपको धन लाभ होगा।
• धनतेरस के दिन पूरी विधि से कुबेर यंत्र की पूजा करें और इसे तिजोरी में रखें। इसके साथ ही ‘ऊं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥‘ का जाप करने से धन लाभ होगा।
• धनतेरस के दिन किन्नर को जरूर दान दे और उनसे एक रुपया मांगकर अपने पर्स या तिजोरी में जरूर रखें। ऐसा करने से आपके पास कभी पैसों की कमी नहीं होगी।