Saavan : हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार श्रावण का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है और इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं। सावन (Saavan 2023) के महीने में भगवान शिव की उपासना करना जलाभिषेक करते हुए उनकी पूजा करना काफी फलदायी होता है। इस बार 4 जुलाई (Saavan 2023) से सावन का महीना शुरु हो रहा है जिसका पहला सोमवार 10 जुलाई को है। लेकिन, सावन के पहले ही सोमवार को एक अशुभ योग बन रहा है।
पहले सोमवार को रहेगा पंचक
आपको बता दें ग्रह और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के अनुसार हर महीने में 5 दिन अशुभ योग या पंचक लग जाते हैं। पंचक के दिनों में कोई भी धार्मिक कार्य करना अशुभ माना जाता है और कोई भी मांगलिक कार्य शादी-ब्याह नहीं किए जाते हैं। जुलाई महीने के पंचक शुरू होने में कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। जुलाई के महीने में 6 जुलाई को 1:38 बजे से पंचक शुरू होंगे जो 10 जुलाई 2023 को शाम 7:00 बजे समाप्त होंगे।
कब है सावन का पहला सोमवार
10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है और इस दिन महाकाल की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। भगवान महाकाल है इसलिए पंचक के दिनों में भी उनकी पूजा करने से कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और लोग सावन के सोमवार की तरह इस सोमवार भी भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक कर सकेंगे।
पंचक में ना करें ये काम
- पंचक के दिनों में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए।
- पंचक के दिनों में लकड़ी या लकड़ी से संबंधित कोई सामान ना खरीदें।
- इन 5 दिनों में किसी भी घर का निर्माण नहीं शुरू करें और ना ही घर की छत डलवाए।
- पंचक के दिनों मे कोई भी धर्मिक कार्य या यज्ञ -अनुष्ठान ना करवाएं।
- अगर इन दिनों में किसी की मृत्यु हो जाए तो उसका विशेष रूप से अंतिम संस्कार करते हैं। सबके साथ नारियल रखते हैं ताकि कुछ बुरा ना हो। पंचक के दिनों में किसी की मौत होने पर उसके साथ ही 4 अन्य परिजनों पर बिजी होने का खतरा रहता है।