कर्मचारियों की जागी किस्मत! अब महंगाई भत्ता बढ़कर होगा 50%, जानें -कितनी बढ़ेगी सैलरी..

7th Pay Commission : केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद वे खुशी से फूले नहीं समा आएंगे। जानकारी के अनुसार साल में दो बार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जल्दी बढ़ा दिया जाएगा। इससे उनकी सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

जुलाई में होगी बढ़ोतरी

आपको बता दें कि वर्तमान में कर्मचारियों का DA 42% है। जनवरी के बाद जुलाई में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाएगा। यह फैसला 1 जनवरी 2006 से लागू हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब कर्मचारियों का डीए 42% से सीधे 50% कर दिया जाएगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस बार कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी होगी।

50% तक बढ़ सकता है DA

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 42% है जो पहले 38% था। लेकिन मार्च के महीने में इसमें 4% की बढ़ोतरी करने के बाद ये 42% हो गया। वेतन आयोग के नियमों के अनुसार अगर DA 50% पहुंचाता है तो उसे शून्य कर दिया जायेगा और इस 50% DA को बेसिक न्यूनतम वेतन में जोड़ दिया जायेगा। ऐसा करने से न्यूनतम बेसिक वेतन में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

9,000 रुपये की होगी बढ़ोतरी

वर्तमान समय में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42% जुलाई में 4% बढ़कर 46% हो जाएगा। इसके बाद 1 जनवरी 2024 को महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी होने के बाद यह 50% हो जायेगा। मान लीजिए अगर किसकी बेसिक न्यूनतम सैलरी 18000 होते हैं और उसका DA 50% तक बढ़ जाता है तो DA 9,000 रुपये हो जायेगा। जिसे बाद में नियमों के अनुसार बेसिक सैलरी में जोड़ दिया जायेगा। इसके बाद बेसिक न्यूनतम वेतन 18,000 से बढ़कर 27,000 रुपये हो जायेगा। बाद में इसी के हिसाब से DA और अन्य भत्तो की गणना होगी।