Kaal Sarp Dosh : आजकल लोग कुंडली में ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन जब उन्हें जिंदगी में परेशानियां आती है और वह उपाय करके थक जाते हैं तब विद्वानों और ब्राह्मणों से पूछने पर पता चलता है कि उनकी कुंडली में कोई (Kaal Sarp Dosh) दोष है। लेकिन कुंडली में कालसर्प दोष ग्रहों की स्थिति के अनुसार होता है। कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) होने से जीवन में कई परेशानियां आती है, लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इन्हें दूर करने के कई सारे सरल उपाय भी बताए गए हैं।
भगवान शिव की करें पूजा : बताया जाता है कि इस सावन के महीने में भगवान शिव पृथ्वी पर वितरण करने आते हैं और इस समय उनके भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए हर उपाय करते हैं। इस बार 4 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो रहा है और आप शिव जी के माध्यम से सर्प को प्रसन्न कर अपने दुखों का निवारण कर सकते हैं। आइये आपको बताते है कुछ उपाय…..
कालसर्प दोष दूर करने के उपाय
• अपने घर के मुख्य द्वार पर चांदी का स्वास्तिक बनाकर लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि स्वास्तिक को भगवान गणेश का चिह्न माना जाता है और गणेश जी भगवान शिव के प्रिय पुत्र है। इस तरह भगवान गणेश को प्रसन्न कर आप भगवान शिव को भी प्रसन्न कर सकते है।
• सावन के महीने में भगवान शिव पर तांबे का सर्प चढ़ाने से भी कालसर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) से मुक्ति मिलती है।
• इसके अलावा चांदी के बने सर्प की जोड़ी को भी पानी में बहाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।
• सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने से भी लाभ होता है।
• घर में मोर पंख रखे और सुबह उठकर और रात को सोने से पहले भगवान शिव और कृष्ण जी को याद कर मोर पंख का स्पर्श करें।
• जो लोग सावन के महीने में सोमवार का व्रत करते हैं उन पर भी भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा रुद्र सूक्त से अभिमंत्रित जल से स्नान और लगातार शिव पूजा करने से भी कालसर्प दोष दूर होता है।