Pitru Paksh : इस तारीख दिन से शुरू होगा पितृ पक्ष 2023, जान लें श्राद्ध की महत्वपूर्ण तिथियां….

Pitru Paksh : भारतीय पंचांग के अनुसार सावन का महीना शुरू होने वाला है और उसके बाद पितृपक्ष यानी श्राद्ध शुरू हो जाएंगे। हिंदू धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है कि पितृपक्ष के दिनों में हमारे पितृ धरती पर विचरण करने आते हैं। उन्हें मुक्ति देने के लिए पिंडदान और श्राद्ध जैसे कार्यक्रम किए जाते हैं जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। आइए आपको बताते हैं कि इस बार पितृपक्ष कब से शुरू हो रहा है और कौन कौन सी तिथि है?

पितृपक्ष 2023 : हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष शुरू होता है और यह आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक चलता है। इसकी अवधि 15 दिन की होती है और इस बार ये 27 सितंबर से शुरू होकर 14 अक्टूबर तक चलने वाला है। पितृपक्ष के उसी तिथि के दिन श्राद्ध करने से पुण्य आत्मा को शांति मिलती है और घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा पितृदोष होने से घर में लड़ाई झगड़ा, विवाह में रूकावट, धन की कमी आदि समस्या होती है।

श्राद्ध 2023 की तिथियां

29 सितंबर 2023 शुक्रवार : पूर्णिमा श्राद्ध
29 सितंबर 2023 शुक्रवार : प्रतिपदा श्राद्ध
30 सितंबर 2023 शनिवार : द्वितीया श्राद्ध
01 अक्टूबर 2023 रविवार : तृतीया श्राद्ध
02 अक्टूबर 2023 सोमवार : चतुर्थी श्राद्ध
03 अक्टूबर 2023 मंगलवार : पंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर 2023 बुधवार : षष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर 2023 गुरुवार : सप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर 2023 शुक्रवार : अष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023 शनिवार : नवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर 2023 रविवार : दशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर 2023 सोमवार : एकादशी श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023 बुधवार : द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023 गुरुवार : त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023 शुक्रवार : चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023 शनिवार : सर्व पितृ अमावस्या

क्या करें या क्या ना करें

• पितृपक्ष के समय कोई भी शुभ काम ना करें।
• इन दिनों में लहसुन-प्याज और मांस-मदिरा का सेवन नहीं करें।
• पितृपक्ष में नए कपड़े, गहने नहीं खरीदकर सामान्य जीवन जियें।
• पितृपक्ष में पिंडदान और श्राद्ध जरूर करें।
• इस समय में ब्राह्मणों को भोजन और दान देना चाहिए और गरीबों को कपड़े, खाने की चीजे आदि दान करें।