Astro Tips: हमारे घर में जब भी कोई शुभ कार्य होता है या घर में कोई नवजात शिशु का जन्म होता है। तब किन्नरों को घर बुलाकर उनसे आशीर्वाद दिलाया जाता हैं। किन्नरों को दान देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। किन्नर का आपको आशिर्वाद मिल जाता है तो समझ लीजिए आपकी किस्मत बदलने वाली है। किन्नरों से कुछ लेना भी अच्छा माना जाता है। किन्नरों से आपको कुछ मिल जाए तो आपकी किस्मत खुल सकती है। तो चलिए जानते है उस चीज के बारे में।
किन्नरों से ले यह चीज
किन्नरों को कोई चीज दान देना काफी शुभ माना जाता है। मगर एक ऐसी चीज है यदि वह आपको किन्नरों से प्राप्त हो जाए तो आपकी किस्मत खुल जाती है। आपके घर में धन की कोई कमी नहीं रहती। घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। यह कहावत है कि किन्नर अपनी तरफ से किसी को भी पैसे नहीं देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि आप किन्नर से आप सिक्का मांगे और वह आपको सिक्का खुशी-खुशी दे दें तो यह आपके लिए काफी शुभ साबित होता है।
बुधवार को मांगे एक रूपए का सिक्का
बुधवार के दिन एक रूपए का सिक्का किन्नरों से मांगे। यदि वे एक रुपए का सिक्का आपको खुशी-खुशी दे देते हैं तो यह आपके लिए काफी अच्छा है। यह समझ लीजिए कि आपकी किस्मत बदलने वाली है।
किन्नरों से मिले सिक्कों से करें यह उपाय
यदि किन्नर आपको एक रूपए का सिक्का दे दे तो उस सिक्के को आप हरे कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रख लें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से आपके आर्थिक स्थिति में तरक्की होगी। आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। आपके घर में छप्पर फाड़ कर पैसा बरसेगा। किन्नरों का भूलकर भी अपमान न करें। उनका आशिर्वाद आपको रंक से राजा बना सकता है