Gold-Silver Rate यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि हमारे देश में त्योहारों के सीजन में सोने के दाम अक्सर बढ़ जाते हैं। खासकर सोने के दाम दिवाली और धनतेरस में अक्सर बढ़ जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि भारत के लोग अक्सर दिवाली या धनतेरस पर ही ज्यादातर सोना खरीदते हैं।
त्योहारों के पास आते ही महंगा हुआ सोना
इस साल भी दिवाली और धनतेरस बेहद पास ही है। हालांकि इस बार सोने के दाम में बहुत ही ज्यादा उलट-पुलट देखी जा रही है। पहले कुछ महीनों से लगातार सोने के भाव में गिरावट दर्ज की जा रही थी। फिर पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में तेजी देखी गई। वहीं अब सोने के भाव में स्थिरता बनी हुई है।
सोने और चांदी के भाव में आई स्थिरता
13 अक्टूबर यानी कि शुक्रवार के दिन सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखी गई थी। हालांकि आज सोने और चाँदी के दाम में स्थिरता बनी हुई है।
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 59,060 रुपए है वही 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 54,150 रुपए है। कल यानी कि शुक्रवार के दिन सोने और चांदी के भाव में उछाल देखी गई थी। कल 24 काह 10 ग्राम सोना 380 रुपए महंगा होकर 59,060 रुपए पहुंच गया था। वही 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 350 रुपए महंगा होकर 54,150 रूपये गया था।
चांदी के भाव में भी नहीं हुए बदलाव
आज चांदी का भाव 72,600 रुपए किलो है। कल भी चांदी के भाव इतने ही थे। कल चांदी के भाव में तेजी देखी गई थी। कल चांदी 500 रुपए महंगा होकर 72,600 रुपए किलो तक पहुंच गया था। आज भी चांदी के दाम 72,600 रुपए किलो ही है।