डेस्क : देश के सलामी बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी ने क्रिकेट इतिहास में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं देश में लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। धोनी की शादी 2010 में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम साक्षी और बेटी का नाम जीवा सिंह धोनी है। वह अपने परिवार को लेकर हमेशा गंभीर नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर कई बार धोनी के परिवार की तस्वीरें एक साथ देखी जा सकती हैं। सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी बेटी जीवा के साथ कई वीडियो में नजर आते हैं। वह वहां आलीशान जीवनशैली जीते हैं। आज हम उनके फार्म हाउस के बारे में जानेंगे, तो आइए जानते हैं कि धोनी अपनी रोजमर्रा की जिंदगी कैसे जीते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी से शादी की थी। इससे पहले ये लोग लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। धोनी पर बनी फिल्म में भी इस बात का जिक्र किया गया है। धोनी की शादी उत्तराखंड में हुई थी। वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं।
महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स का बहुत शौक है। उनकी जीवनशैली शानदार है। वह फिलहाल अपनी पत्नी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित अपने फार्म हाउस में रहते हैं। इस फार्म हाउस की तस्वीर कई बार सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, जिसे देखकर लोगों ने खूब प्यार दिया है।
धोनी की फ्रॉम हाउस को पूरा होने में 3 साल लग गए। ये फार्म हाउस काफी बड़ा है. इसमें सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं। धोनी इस फार्म हाउस में सब्जियां भी उगाते हैं। धोनी का यह फार्म हाउस करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें बाइक और कार के लिए अलग-अलग गैराज भी बनाया गया है। फार्म हाउस में स्थित धोनी का घर बाहर के साथ-साथ अंदर से भी खूबसूरत दिखता है। गार्डन एरिया के डिजाइन में खास ख्याल रखा गया है।