न्यूज़ डेस्क: अब लोग बिहार गंगा नदी में सैर करने के साथ-साथ रेस्टोरेंट का लुत्फ भी उठा सकेंगे। दरअसल बिहार सरकार पर्यटन की दिशा में हर संभव प्रयास कर रही है। बिहार के लोग शिकायत करते थे कि सरकार पर्यटन पर ध्यान नहीं दे रही है। लेकिन अब सरकार की आंखें खुलती नजर आ रही हैं। अब पर्यटकों को गंगा नदी में रो-रो वेसल शिप मिलने जा रहा है। इस अत्याधुनिक जहाज को कोलकाता से गंगा नदी के रास्ते पटना लाया जाएगा। इसके अलावा कुछ कागजी काम भी चल रहा है। यह भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का जहाज है। इसमें पर्यटकों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
इस जहाज में 200 से ज्यादा पर्यटक सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। इसमें चार ट्रकों को लोड करने की क्षमता भी है। फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर गायघाट से दीघा घाट तक चलाया जाएगा। पर्यटक इस जहाज में समय बिताकर अपनी शाम का लुत्फ उठा सकेंगे।
इस विशाल जहाज में 200 लोग एक साथ सफर कर सकते हैं। वहीं, इसमें दो रेस्टोरेंट भी होंगे, जिनमें 50 लोग एक साथ बैठकर खाने-पीने का लुत्फ उठा सकेंगे। इतना ही नहीं इस रो रो वेसल शिप में खाने के अलावा मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम होगा। इससे लोग डांस करते हुए गंगा नदी को शेयर कर सकेंगे।