डेस्क : लोगों की बुनियादी जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान है। भले ही आज के लोगों की जरूरतें काफी बढ़ने लगी है। लेकिन हर किसी का सपना एक अच्छा घर बनाने का होता है। इसे बनाने में लोग अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं।
लेकिन अब आप कम लागत में भी घर बना सकेंगे। दरअसल, मार्केट में एक नई तरह की ईंट आने वाली है। ऐसे में बाजार में बायो ब्रिक्स (biobricks) आने से आने वाले दिनों में घर बनाना सस्ता हो सकता है। आइये जानते हैं कैसे?
खास तकनीक से तैयार की गई बायोब्रिक्स
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने घर और दीवार बनाने के लिए सस्ती ईंटें बनाने का तरीका ढूंढ लिया है। खास बात यह है कि इस तकनीक से इमारतों के निर्माण की लागत कम होगी और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाले ईंधन की भी बचत होगी.
जिससे वे पर्यावरण के अनुकूल भी होंगे। इन ईंटों को बायोब्रिक नाम दिया गया है। वजन में हल्की ये ईंटें अन्य ईंटों से सस्ती होंगी। सीबीआरआई के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि सेल्फ-हीलिंग तकनीक का उपयोग करके रेगिस्तानी मिटी से पर्यावरण के हिसाब से ईंट बना है।
क्यों खास है ये ईंट
परंपरागत रूप से ईंट बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी और महंगी है। क्योंकि इन्हें तैयार करने के बाद गर्म करना पड़ता है। लेकिन बायोब्रिक ईंट बनाने के लिए हीटिंग की कोई जरूरत नहीं होती है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस ईंट की मदद से पलस्तर करने से भी राहत मिलेगी।
हालांकि, इन सस्ती ईंटों को बाजार तक पहुंचने में अभी वक्त लगेगा। हालाँकि, ईंटें बनाने की तकनीक विकसित हो चुकी है। अब कोई भी ईंट भट्ठा संचालक इस तकनीक को खरीदकर बायोब्रिक का निर्माण शुरू कर सकता है।