New Ott Releases November : आने वाला नवंबर के महीना OTT प्लेटफॉर्म दर्शकों के लिए काफी बेहतर होने वाला है। इस महीने फेस्टिव सीजन के नाते लोग छुट्टियां अपने परिवार के साथ बिताएंगे। वही लोग अपने परिवार के साथ इस फेस्टिव सीजन का अलग अलग जॉनर की रिलीज हो रही वेबसिरिज का आनंद भी उठा पाएंगे।
The Railway Man: यशराज फ़िल्म के बैनर तले बनने वाली यह फ़िल्म मोस्ट अवेटेड फ़िल्म में से एक है। इसमें दिवंगत इरफान के बेटे बाबिल मुख्य किरदार में दिखेंगे। यह फ़िल्म 18 नवंबर को Netflix पर रिलीज होगी इसकी कहानी भोपाल गैस त्रासदी पर बनाई गई है।
All the Light We Cannot Seen: यह वेबसिरिज OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 2 नवंबर को रिलीज होगी। इस वेबसिरिज कि कहानी द्वितीय विश्वयुद्ध की है जिसमें फ्रांसीसी महिला जो अपने पिता के साथ जर्मन कब्जे वाले पेरिस से भाग जाती है।
Cigarett Girl: यह वेबसिरिज OTT प्लेटफार्म Netflix पर 2 नवम्बर को रिलीज होगी। इसकी कहानी रहित कुमला के उपन्यास पर आधारित यह पीरियड ड्रामा सीरीज 1960 के दशक में इंडोनेशिया में तम्बाकू उद्योग के खिलाफ की कहानी दिखाएगा।
Unicorn Academy: यह वेबसिरिज भी OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर 2 नवंबर को रिलीज होगी। कुल 8 एपिसोड वाली इस वेबसिरिज मे सोफिया नाम की एक लड़की की कहानी है जो जादू करती है।
Takeshi’s Castle:
Takeshi’s Castle: यह एक जापानी शो है। जो कि काफी लोकप्रिय है। यह एक जापानी गेम शो है जिसका हिंदी वर्जन रिलीज होने वाली हैं। जिसमे जावेद जाफरी कॉमेंट्री करते नजर आएंगे। इसके अलावा फेमस यूट्यूबर भुवन बम टीटू मामा के किरदार में नजर आएंगे यह सीरीज Amazon Prime पर 2 नवंबर को रिलीज होगी।
PI: Meena
PI Meena एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसमें तान्या मनिकतला, परमब्रत चटोपाध्याय, जिशु सेन गुप्ता, लीड रोल में हैं। तान्या इसमें इन्वेस्टिगेटिव के रोल में है। यह सीरीज 3 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर देख सकते है।
Aarya Season 3: राम माधवानी द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा सीरीज जिसमें सुष्मिता सेन ने मुख्य किरदार निभाया हैं। इसके पहले 2 पार्ट काफी जबरदस्त साबित हुए थे। अब इसे 3 नवम्बर को डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते है।
Apoorva: यह एक सर्वाइकल थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्देशन नागेश भट्ट ने किया है। यह 15 नवम्बर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी इसमें तारा सुतरिया, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव मुख्य किरदार में है इसकी कहानी चंबल में फंसी एक लड़की के इर्द गिर्द घूमती है।
Scam 2003: The Telagi story2
यह सीरीज 3 नवंबर को सोनी लिव पर देखी जा सकेगी। इसका पहला पार्ट काफी हिट साबित हुआ था। यह स्कैम देश का सबसे बड़ा स्टाम्प पेपर घोटाला था। इसका निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।