12th Fail Box Office Collection : बॉलीवुड में काल्पनिक कहानियों से इतर जब भी कोई फ़िल्म बनी है उस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। विक्रांत मैसी की फ़िल्म ’12वी फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और उसे रिस्पांस भी मिल रहा है।
यही नही 12वी फेल ने अब कंगना राणावत की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म तेजस को भी पीछे छोड़ दिया है। कम बजट में इस फ़िल्म ने पहले सप्ताह में लगभग 7 करोड़ रुपये कमाई की है। 12वी फेल की यह कहानी एक UPSC छात्र की शुरुआती संघर्ष और उसकी प्रेम कहानी की है।
क्या है 12वी फेल की कहानी:
बॉलीवुड के बड़े फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा ने 12 वी फेल का निर्माण, IPS मनोज शर्मा की किताब 12वी फेल, हारा वही जो लड़ा नही, पर बनाई है। इस फ़िल्म की कहानी मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे की है। जहां मनोज शर्मा नाम का लड़का जो कि एक बेहद गरीब परिवार से आता था उसके शुरुवाती संघर्षों और प्रेम की है। इसमें मनोज शर्मा(IPS) और श्रद्धा शर्मा(IRS) के जीवन की अविस्मरणीय यात्रा की कहानी है। मनोज का संघर्ष, कैसे दोनों मिले, कैसे दोनों ने UPSC क्लियर की ये सारी मजेदार चीज़े इसमें निहित है।
विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, विकास दिव्यकिर्ति ने निभाए मुख्य किरदार
IPS मनोज शर्मा की किताब पर आधारित इस फ़िल्म में मनोज और श्रद्धा की UPSC की यात्रा को दिखाया गया है। इस फ़िल्म में विक्रांत मैसी ने IPS मनोज शर्मा और मेधा शंकर ने IRS श्रद्धा का किरदार निभाया है। इन दोनों के अलावा UPSC एस्पिरेन्ट्स को पढ़ाने वाले विकास दिव्यकिर्ति ने भी एक अहम किरदार निभाया है।