बॉलिवुड की सबसे चर्चित हीरोइन में से एक सयानी गुप्ता (Sayani Gupta) का नाम सबसे पॉपुलर एक्टर में शामिल है। फिल्मों और वेबसीरीज में अपने किरदार से सबका दिल जीतने वाली सयानी गुप्ता ने कई हिट फिल्में और वेबसीरीज में काम किया है।
अपने फिल्मी कैरियर में उन्होंने ’फैन’, मार्ग्रिटा विथ ए स्ट्रॉ, ’आर्टिकल 15’ और ‘पार्च्ड’ जैसी फिल्में काम किया है। हाल ही में सयानी गुप्ता(Sayani Gupta) ने कपिल शर्मा की ज्विगटो में नजर आती थी। वही अब एक बार फिर सयानी गुप्ता अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर काफी सुर्खियों में है, उन्होंने अपने पोस्ट में भारतीय पुरुष को असभ्य बताया है।

नोट लिख रखी दिल की बात
सयानी गुप्ता( Sayani Gupta) ने इंस्टाग्राम नोट पर लिखा की – ’फ्लाइट में भारतीय पुरुष का व्यवहार काफी ज्यादा असभ्य होता है, बिना ढंके छींक मरना, तेज आवाज में फोन पर बात करना, खांसना, ये सब असभ्य व्यवहार है। फ्लाइट में एक आदमी ने अपने बैग से मेरे चेहरे पर मार ही दिया था, जिसका उसे बिल्कुल भी एहसास नहीं हुआ। वही फ्लाइट में बैठे लोग मुझे हैरानी से देख रहे थे। मैं जानती हूं आप में से काफी सारे लोग इस बात से सहमत नही होंगे। वही सयानी गुप्ता के इस पोस्ट पर तरह तरह के रिएक्शन सामने आए है।
यूजर ने दिया जबाव
सयानी की इस पोस्ट पर कुछ लोगो ने उनका सपोर्ट किया तो कुछ लोग उनकी बातो से असहमत नजर आए। इसी को देखते हुए एक यूजर ने कॉमेंट किया की ’अगर हम कहे की सभी लड़कियां एक जैसी होती है तो, ये काफी बुरा है। वही एक अन्य यूजर ने लिखा की, ’शिष्टाचार की कमी के मामले में औरते भी कम नहीं है। एक यूजर ने लिखा की, मुझे भी फ्लाइट में बदमाश महिलाओं से निपटना पड़ा था। एक अन्य यूजर ने लिखा की, ’अगर आपको ऐसा लगता है की असभ्य लोग भारत में है तो ये गलत है, असभ्य लोग हर जगह है।