हम बहुत बार विदेश जाने की प्लानिंग करते हैं मगर खर्चे के बारे में सोचकर अपनी प्लानिंग को अंजाम नहीं दे पाते हैं। यदि आप भी बजट को लेकर चिंता में है तो आज की यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़नी चाहिए।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उन देशों का नाम बताने जा रहे हैं जहां पर भारतीय रुपए की तुलना में उस देश की करेंसी (Currency) कमजोर है। इसीलिए आप यहां कम पैसों में भी अच्छे से ट्रेवल कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन देशों का नाम।
इंडोनेशिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है इंडोनेशिया (Indonesia) का। इंडोनेशिया एक खूबसूरत देश है। बहुत सारे लोग यहां छुट्टियां मनाने जाते हैं। यहां की वादियां और प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे। क्युकी इंडोनेशिया की करेंसी की वैल्यू भारत के रुपए से कम है। भारत के एक रुपए की कीमत इंडोनेशियाई करेंसी में 187.78 रूपए है।
कंबोडिया
इस लिस्ट में कंबोडिया (Cambodia) का भी नाम शामिल है। आप यदि आप विदेश में छुट्टियां मनाना चाहते हैं तो कंबोडिया एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां पर घूमने के लिए आपको पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यहां पर भारतीय रुपए की वैल्यू वहां की करेंसी से अधिक है। आपको बता दें कि भारतीय ₹1 की कीमत यहां 57.34 रियाल के बराबर है। रियाल कंबोडिया की करेंसी है।
वियतनाम
इस लिस्ट में वियतनाम (Vietnam) का भी नाम शामिल है। वियतनाम एक खूबसूरत देश है। जो स्वादिष्ट व्यंजन और नदियों के लिए जाना जाता है। यह देश छुट्टियां मनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां की करेंसी भी भारतीय रुपए की तुलना में कमजोर है। बता दें कि भारत के एक रूपए की कीमत 285.62 वियतनामी डोंग के बराबर है।
श्रीलंका
इस लिस्ट में अगला नाम श्रीलंका (sri lanka) का आता है। बहुत सारे भारतीय लोग अपना वेकेशन मनाने के लिए श्रीलंका जाते हैं। श्रीलंका भारतीय पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां की करेंसी की वैल्यू भी भारतीय रुपयों से कम है। भारत का एक रुपया 4.44 श्रीलंकाई रुपया के बराबर है। यदि आप अपना वेकेशन विदेश में मनाना चाहते हैं तो बेफिक्र होकर आप श्रीलंका की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते हैं।
नेपाल
इस लिस्ट में नेपाल (Nepal) का भी नाम शामिल है। नेपाल वाकई एक खूबसूरत देश है। यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। यहां पर कई खूबसूरत पर्यटक स्थल है। सबसे अच्छी बात है कि नेपाल जाने के लिए हमें किसी वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं है। इसके अलावा यहां की करेंसी भारतीय रुपए से कमजोर है। हमारे देश का एक रुपया वहां के 1.60 रुपए के बराबर है।