डेस्क : विगत कुछ महीनों से घर बनाने की सामग्री में लगातार इजाफा देखने को मिला है। ऐसे में पहले की तुलना लोगों का दुगना बजट घर बनाने में लग रहा है। जिससे आम लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक राहत भरी खबर निकल कर सामने आई है। आपको बता दे की करीब लंबे समय बाद सरिया समेत इस्पात से बने सामानों के भाव में 12 से 15 रुपये प्रति किलोग्राम कमी दर्ज की गई है, उसमें आने वाले समय में और भी गिरावट की उम्मीद की जा रही है।
थोक विक्रेताओं का कहना है कि सरिया, एंगल, फ्लैट व 8 से 25 एमएम स्क्वायर के दामों में काफी गिरावट आई है। दरअसल, सरिया और उससे संबंधित सामानों की महंगाई के चलते निर्माण कार्य को लेकर आम जनता में सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। उनका कहना यह भी है की सरिया के निर्यात में इन दिनों कमी आई है। इससे बाजार में लोहे का भंडारण बढ़ा है। महंगाई के चलते भी मांग कम है। इससे सरिया की दर में निरंतर कमी बनी हुई है।
पहले रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था। एक समय बाजार में ऐसा भी आया था कि सरिया की कीमत 100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद भी तेजी से बढ़ते कीमतों के चलते लोग उस समय भी सरिए की खरीदारी कर रहे थे। उस समय कई लोगों ने तो मकान का निर्माण ही बढ़ते सीमेंट और सरिए के दाम को देखते हुए बंद कर दिया था। लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद बाजार में फिर से तेजी आने की संभावना बढ़ गई है।
एक नजर में दाम (प्रतिकिलो)
सामान अब पहले
- कामधेनु 60 90
- दुर्गापुर 55 80
- अन्य 50 75
- एंगल 68 77
- फ्लैट 70 80