Gold Silver Price : आज नवरात्रि का आखिरी दिन हैं। बीते रविवार से नवरात्रि शुरू हो चुका है और साथ ही पितृ पक्ष के खत्म होते ही सारे शुभ कार्य करने भी शुरू हो गए। नवरात्रि के पहले दिन से ही लोग मां दुर्गा को अर्पित करने के लिए सोना-चांदी भी जमकर खरीदे जा रहे हैं। इसी खरीदारी के बीच लगातार सोने-चाँदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आज के सोने-चांदी के भाव जान लीजिए।
आसमान छूने के बाद आज थमा सोने का भाव
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 23 अक्टूबर के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। नवरात्रि के शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव में बड़ी उछाल देखी गई थी। हालांकि नवरात्रि के दूसरे दिन से सोने और चांदी के भाव में स्थिरता देखने को मिली थी। वही फिर गुरुवार से सोने के भाव में लगातार वृद्धि देखी जा रही थी। आज की बात करें तो आज सोने के भाव में स्थिरता देखी जा रही हैं।
आज थमा सोने का भाव
आज 23 अक्टूबर के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,750 रूपए है। कल यानी कि रविवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 61,750 रूपए ही था।
10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 56,600 रुपए किलो है। वही कल भी इसका भाव 56,600 रुपए किलो ही था।
चांदी का भाव भी थमा
जहां लगातार कुछ दिनों से सोने के भाव में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा था। वहीं सोमवार से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार के दिन चांदी के भाव 500 रूपए नीचे गिर गए। वही रविवार के दिन चांदी 1200 रुपए महंगा हो गया है। आज की बात करें तो आज चांदी का भाव 75,300 रूपए किलो है। वही कल यानी कि रविवार के दिन भी इसका भाव 75,300 रूपए किलो ही था।