Gold And Silver Price Update : पिछले साल सोने के भाव में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल सोना 64 हजार के पार तक पहुंच गया था। इस साल की बात करें तो इस साल के शुरुआत से ही सोने के भाव में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार मामूली उतार-चढ़ाव देखी जा रही है। आईए जानते हैं आज कितना है सोने-चाँदी का भाव।
सोने के रेट में आई गिरावट
दिल्ली के सराफा बाजार में आज 19 फरवरी के दिन सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। आज सप्ताह के पहले दिन सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिला है। जानिए आज कितना है सोने का भाव? आज 19 Feb के दिन दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,390 रूपए है। वहीं कल यानी कि रविवार के दिन भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,400 रूपए ही था। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,190 रुपए किलो है। वही कल इसका भाव 57,200 रुपए किलो था।
चांदी के रेट भी गिरे
पिछले साल चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। वहीं अगर इस साल की बात करें तो इस साल की शुरुआती से ही चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली थी. आज की बात करें तो आज सप्ताह के पहले दिन चांदी 100 रुपए सस्ता हुआ है। आज चांदी 76,400 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। वहीं कल भी इसका भाव 76,500 रूपए प्रति किलो ही था।
विभिन्न शहरों में सोने के भाव-
पटना
- 62,440 (24 कैरेट)
- 57,240 (22 कैरेट)
दिल्ली
- 62,540 (24 कैरेट)
- 57,310 (22 कैरेट)
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़
- 62,430 (24 कैरेट)
- 57,290 (22 कैरेट)
नोएडा
- 62,440 (24 कैरेट)
- 57,200 (22 कैरेट)
मुंबई
- 62,390 (24 कैरेट)
- 57,190 (22 कैरेट)
कोलकता
- 62,390 (24 कैरेट)
- 57,190 (22 कैरेट)